- Hindi News
- National
- Manipur Violence Update; Biren Singh Vs Congress, RK Ranjan Singh | Kuki Vs Meitei
इंफाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह तस्वीर मणिपुर महिला गन सर्वाइवर्स नेटवर्क की फाउंडर बिनलक्ष्मी नेप्रम में शेयर की है। बिनलक्ष्मी ने बताया है कि थवाई मिरेल वुमन विंग की महिलाएं भूख हड़ताल पर हैं।
मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के बीच सुरक्षा बलों ने गुरुवार 24 अगस्त को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इंफाल ईस्ट और वेस्ट के जिलों से चार बंदूकें, 38 कारतूस और 8 बम बरामद किए।
मणिपुर पुलिस कंट्रोल रूम से जारी बयान के मुताबिक इंफाल ईस्ट-वेस्ट के अलावा काकचिंग, कांगपोकपी और थौबल जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था।
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने भी गुरुवार को मीडिया से राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वे लद्दाख में हैं तो वे लद्दाख के बारे में बोलें, मणिपुर के बारे में नहीं।
CM ने कहा- वहां रहते हुए उन्होंने मणिपुर के बारे में क्यों सोचा? आज मणिपुर में जो हो रहा है वह सब कांग्रेस का किया हुआ है। मानव जीवन पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
सजीवा जेल कैंपस में बना शेल्टर होम, यहां 380 विस्थापित परिवारों को रखा गया है। इसका उद्घाटन CM एन बीरेन सिंह ने किया। 23 अगस्त को इन्हें विस्थापितों को सौंप दिया गया।
CM बोले- PM और गृहमंत्री को सुनने के बाद मणिपुर में शांति है
राज्य में शांति बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों के बारे में भी बताया। उन्होंने दावा किया कि हम हर समय उनकी सलाह लेते हैं। संसद में दोनों के बयान सुनने के बाद मणिपुर में शांति है।
पिछले 24 घंटों में हुईं प्रदर्शन की छिटपुट घटनाएं
मणिपुर पुलिस के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदर्शनकारियों के जुटने से छिटपुट घटनाओं से हालात तनावपूर्ण थे। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 123 नाके या चौकियां बनाए गए हैं। पुलिस ने अलग-अलग जिलों में नियम उल्लंघन के सिलसिले में 1581 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
मणिपुर पुलिस ने राज्य की आम जनता से अफवाहों पर भरोसा न करने और झूठे वीडियो से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी वीडियो के असली या फेक होने की पुष्टि करने के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम का नंबर – 9233522822- जारी किया है। पुलिस ने जनता से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों को तुरंत लौटाने की भी अपील की है।
मणिपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
कुकी-मैतेई समुदायों ने पीछे हटने की शर्तें बताईं
भास्कर ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मैतेई और कुकी दोनों समुदाय से सीधी बातचीत की। जानना चाहा कि शांति का रास्ता कैसे निकलेगा? इस दौरान सामने आया कि कुकी और मैतेई दोनों ही पीछे हटने को तैयार हैं, लेकिन परेशानी की बात यह है कि दोनों की अपनी-अपनी शर्तें हैं। दोनों ही एक-दूसरे की शर्तों को मानने के लिए तैयार भी नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर…
मणिपुर में KPA ने सरकार से समर्थन वापस लिया
यह बिष्णुपुर की तस्वीर है। इसमें मैतई महिलाएं पानी के मटके, लालटेन और कटोरे में चावल के साथ धरने पर बैठी हैं। मान्यता है कि इससे भगवान बिगड़े काम बना देता है।
मणिपुर में NDA की सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस (KPA) ने राज्य की एन बीरेन सिंह सरकार से रविवार (6 अगस्त) को समर्थन वापस ले लिया। KPA के राज्य में दो विधायक हैं। हालांकि इससे सरकार के बहुमत पर कोई असर नहीं होगा। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर…