लालबागचा राजा पहुंच रहे कलाकार: शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, सनी लियोनी ने बप्पा के दर्शन किए

  • Hindi News
  • National
  • Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Shah Rukh Khan Raj Thackeray | Sunil Gavaskar

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूम है। मुंबई के लाल बागचा राजा के पांडाल में शनिवार को कई सेलिब्रिटीज गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर भी दिखाई दिए। उन्होंने गणपति की आराधना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

भगवान गजानन के दर्शन के लिए लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के साथ-साथ महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे व उनके बेटे अमित ठाकरे भी गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

अभिनेत्री शिल्पी शेट्टी अपनी मां के साथ पहुंची मंदिर पहुंची थीं। किंग खान यानी शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। उनके आसपास काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। शाहरुख की तरह अबराम ने भी बप्पा के दर्शन किए।