- Hindi News
- National
- PL Punia Vs Smriti Irani; Congress Leader On Opposition Alliance PM Face
नई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पटना में 23 जून को विपक्षी एकता के गठबंधन I.N.D.I.A की पहली मीटिंग हुई थी। फोटो उसी दौरान की है।
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ((इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस) ) का प्रधानमंत्री आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तय होगा। उन्होंने कहा- 2024 में जीतने वाले सभी सांसद पीएम का चुनाव करेंगे।
कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अमेठी सीट हार जाएंगी। पुनिया ने कहा- 2024 में अमेठी के लोग स्मृति ईरानी को हराएंगे। कांग्रेस या I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवार की निश्चित रूप से जीत होगी।
अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। 2004 से 2019 तक राहुल गांधी सबसे लंबे समय तक अमेठी के सांसद रहे। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने उन्हें 55120 वोट से हरा दिया। 2019 में स्मृति ईरानी पहली बार सांसद चुनी गईं थी।
माना जाता है कि राहुल गांधी को अपनी हार की आशंका पहले से थी। जिसके कारण उन्होंने केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था। वायनाड से जीतकर राहुल सांसद बने। 2024 में उनके अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को I.N.D.I.A की तीसरी बैठक
मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को I.N.D.I.A की तीसरी बैठक होने वाली है। इसमें 26 दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुंबई की बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो (LOGO) जारी किया जा सकता है।
पटना में 23 जून विपक्षी दलों की पहली बैठक हुई थी। बेंगलुरु में 17-18 जुलाई दूसरी बैठक की गई। हालांकि, अब तक I.N.D.I.A गठबंधन ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
खड़गे ने 39 मेंबर्स की CWC का ऐलान किया:राहुल-सोनिया, प्रियंका शामिल; MP से दिग्विजय-कमलेश्वर के नाम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को भी CWC में जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
राउत बोले- वाराणसी में मोदी को हरा सकती हैं प्रियंका:भाजपा का रायबरेली-अमेठी जीतना भी मुश्किल
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी तो पक्का जीत जाएंगी। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…