अयोध्या बनी दुनिया की धार्मिक राजधानी: 48 दिन में ही 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे; वेटिकन और मक्का में एक साल में 2.25 करोड़ आए

लखनऊ25 मिनट पहलेलेखक: राजेश साहू

  • कॉपी लिंक

अयोध्या दुनिया की धार्मिक राजधानी बन चुकी है। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 10 मार्च तक यहां 1 करोड़ लोग पहुंचे। यानी औसतन 2 लाख लोग यहां रोज दर्शन कर रहे हैं।

दुनिया में इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी धर्म के धर्मस्थल पर नहीं पहुंच रहे। ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल वेटिकन सिटी में सालभर में करीब 90 लाख लोग आते हैं। जबकि मुस्लिमों के पवित्र स्थल मक्का में पिछले साल 1.35 करोड़ लोग पहुंचे।

यूपी-उत्तराखंड के 9 धार्मिक स्थल