आदित्य मिशन ने खींची सूर्य की पहली फुल डिस्क तस्वीरें: फाइनल फेज में है मिशन, 7 जनवरी तक लैंग्रेज पॉइंट पर पहुंच सकता है

  • Hindi News
  • National
  • Aditya L1 Mission | SUIT Payload Captures Full disk Images Of Sun In Near Ultraviolet Wavelengths

बेंगलुरुएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इसरो ने सूट (सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप) पेलोड को  20 नवंबर को चालू किया गया था। - Dainik Bhaskar

इसरो ने सूट (सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप) पेलोड को 20 नवंबर को चालू किया गया था।

भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य L1 में लगे पेलोड सूट सोलर अल्ट्रॉवायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) ने सूर्य की फुल डिस्क तस्वीरें खींची हैं। इन सभी तस्वीरों को इसरो ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को आधिकारिक हैंडल X पर शेयर किया है।

इस पोस्ट में लिखा है- सोलर अल्ट्रॉवायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) पेलोड ने अल्ट्रवॉयलेट वेवलेंथ्स के पास सूर्य की फुल डिस्क इमेज कैप्चर की हैं। इनमें 200 से 400 नैनो मीटर तक की वेवलेंथ में सूर्य की पहली फुल-डिस्क रिप्रजेंटेशन शामिल है। तस्वीरें सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर के क्रिटिकल डीटेल्स दिखा रही हैं।

इसरो ने सूर्य के वायुमंडल की स्टडी के लिए 2 सितंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस स्टेशन से पोलर सैटेलाइट व्हीकल (PSLV-C57) के जरिए आदित्य एल1 मिशन को लॉन्च किया था।

इसरो ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें अल्ट्रा वॉयलेट वेबलेंथ में सूर्य कई रंगों का नजर आया है।

इसरो ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें अल्ट्रा वॉयलेट वेबलेंथ में सूर्य कई रंगों का नजर आया है।

इसके पहले इसरो ने 7 सितंबर 2023 को आदित्य-L1 पर लगे कैमरे से ली गई सेल्फी के साथ पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें शेयर की थीं। आदित्य ने 4 सितंबर को ये फोटो खींची थीं। फोटो में आदित्य पर लगे 2 इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT भी दिखाई दे रहे थे।

यह फोटो आदित्य L1 ने 4 सितंबर को ली थी, जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा एक साथ नजर आ रहे हैं।

यह फोटो आदित्य L1 ने 4 सितंबर को ली थी, जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा एक साथ नजर आ रहे हैं।

लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) क्या है?
लैगरेंज पॉइंट का नाम इतालवी-फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरेंज के नाम पर रखा गया है। इसे बोलचाल में L1 नाम से जाना जाता है। ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्यूगल फोर्स बन जाती है।

ऐसे में इस जगह पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी उस पॉइंट के चारों तरफ चक्कर लगाना शुरू कर देता है। पहला लैगरेंज पॉइंट धरती और सूर्य के बीच 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है।

सूर्य की स्टडी क्यों जरूरी?
जिस सोलर सिस्टम में हमारी पृथ्वी है, उसका केंद्र सूर्य ही है। सभी आठ ग्रह सूर्य का ही चक्कर लगाते हैं। सूर्य की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य से लगातार ऊर्जा निकलती है। इन्हें हम चार्ज्ड पार्टिकल्स कहते हैं। सूर्य का अध्ययन करके ये समझा जा सकता है कि उसमें होने वाले बदलाव अंतरिक्ष को और पृथ्वी पर जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…