कर्नाटक के पूर्व CM शेट्टार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौटे: 7 महीने पहले टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Politics; Congress Jagadish Shettar BJP Joining Update | BS Yediyurappa

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शेट्टार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शेट्टार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समाज के बड़े नेता जगदीश शेट्‌टार भाजपा में लौट आए हैं। शेट्टार 7 महीने पहले (अप्रैल 2023) में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थे।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शेट्टार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में शेट्टार के साथ पूर्व CM वीएस येदियुरप्पा भी पहुंचे थे। उनके साथ कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भी मौजूद थे।

शेट्‌टार ने कहा कि पिछले 8-9 महीनों में चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुझसे दोबारा भाजपा में वापस आने के लिए कहा।

शेट्‌टार ने कहा कि पिछले 8-9 महीनों में चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुझसे दोबारा भाजपा में वापस आने के लिए कहा।

कांग्रेस में गए पर चुनाव हार गए
भाजपा छोड़ने के बाद जगदीश शेट्‌टार को कांग्रेस ने हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के महेश तेंगिनाकाई ने शेट्टार को 34,289 वोटों से हराया था।

कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं सिर्फ सम्मान चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं।

भाजपा में रह चुके लक्ष्मण सावदी से मिले डीके शिवकुमार
शेट्‌टार के वापस भाजपा में जाने के बाद कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने एक और लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी से मुलाकात की। सावदी भी कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे अथानी सीट से पार्टी के विधायक भी हैं। हालांकि कर्नाटक कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं…