कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन: 55 हेक्टेयर में 17 लाख ट्यूलिप के पौधे लगाए गए; 2007 में किया गया था स्थापित

श्रीनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोल दिया गया है। यह गार्डन 55 हेक्टेयर में फैला हुआ है जिसमें की 17 लाख ट्यूलिप फूलों के पौधे है। गार्डन में ट्यूलिप के फूलों के साथ 43 अन्य प्रकार के फूल भी हैं जो की इसकी शोभा और बढ़ाते है। इसे 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा जम्मू और कश्मीर में पर्यटन सीजन को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित की गई थी। उन्होंने 50,000 ट्यूलिप बल्बों के साथ बगीचे की शुरुआत की थी।

अब गार्डन में हर साल नेशनल-इंटरनेशनल टूरिस्ट पहुंचते हैं और ये काफी लोकप्रिय स्थल बन गया है। साल 2023 में 3.50 लाख से ज्यादा टूरिस्ट ने यह गार्डन देखा तो वही इस साल 4 लाख से ज्यादा टूरिस्ट पहुंच सकते हैं।

खबरें और भी हैं…