किसान आंदोलन से हिमाचल का टूरिज्म चौपट: नेशनल हाईवे बंद होने के कारण 90% एडवांस बुकिंग कैंसिल; वॉक-इन टूरिस्ट सिर्फ 50% रह गए – Shimla News

देवेंद्र हेटा, शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिमला का स्कैंडल पॉइंट विंटर सीजन में भी खाली खाली नजर आ रहा है। आमतौर पर इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करता है। मगर किसान आंदोलन के कारण बहुत कम टूरिस्ट ही शिमला पहुंच पा रहा है। - Dainik Bhaskar

शिमला का स्कैंडल पॉइंट विंटर सीजन में भी खाली खाली नजर आ रहा है। आमतौर पर इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करता है। मगर किसान आंदोलन के कारण बहुत कम टूरिस्ट ही शिमला पहुंच पा रहा है।

हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में सड़कें बंद होने से पहाड़ों पर पर्यटक नहीं पहुंच पा रहा। नतीजा- 85% से 90% एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। वॉक इन टूरिस्ट यानी मौके पर बुकिंग करने वाले सैलानी भी 50% घट गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों से 13 फरवरी से ही रौनक गायब