केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन: PM आवास का घेराव करेगी पार्टी; दिल्ली CM ने ED कस्टडी से दूसरा आदेश जारी किया

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पीएम आवास के चारों तरफ धारा 144 लागू कर दी गई है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पीएम आवास के चारों तरफ धारा 144 लागू कर दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज पार्टी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

इससे पहले केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस बोली- हमने AAP को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी

पीएम आवास तक आम आदमी पार्टी के पैदल मार्च को लेकर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि हमने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पीएम आवास के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। यहां किसी को प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 3 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AAP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में पुलिस बल तैनात

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

31 मार्च को महारैली करेगा I.N.D.I.A ब्लॉक

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर 24 मार्च को I.N.D.I गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें AAP नेता गोपाल राय ने कहा था कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई को बड़ा करने के लिए 31 तारीख को 10 बजे रामलीला मैदान में हम महारैली करेंगे। पूरी दिल्ली से अपील है कि एकजुट हों।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त कर, लोगों को डरा-धमकाकर पूरे विपक्ष को चुप करा रही है। जो झुकने और डरने को तैयार नहीं हैं, उन पर फर्जी मुकदमे करके उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।अगर कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का खाता सीज हो सकता है, तो जो व्यापारी इन्हें चंदा नहीं देगा उसका खाता सीज किया जाएगा। हर किसी की आवाज दबाई जाएगी।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ED कस्टडी में घर का खाना खा रहे केजरीवाल

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार होने वाले 32वें आरोपी

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली शराब नीति घोटाला सिलसिलेवार पढ़िए…