केजरीवाल बोले- पंजाब विवाद से I.N.D.I.A गठबंधन पर असर नहीं: MLA की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने कहा- AAP राजनीतिक बदला ले रही

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर उन्हें कोई जानकरी नहीं है। आप I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ी रहेगी। हम गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाएंगे। - Dainik Bhaskar

अरविंद केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर उन्हें कोई जानकरी नहीं है। आप I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ी रहेगी। हम गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाएंगे।

पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्य के CM भगवंत मान पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। दरअसल, 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को 8 साल पुराने ड्रग्स तस्करी केस में गिरफ्तार किया है।

सुखपाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने कहा- भगवंत मान सरकार कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। वो हमारे नेताओं को टारगेट कर रही है। हालांकि AAP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा- खैहरा के खिलाफ कार्रवाई कानून के अनुसार की गई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से जब मीडिया ने पूछा- पंजाब के कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन का भविष्य क्या होगा? इस पर केजरीवाल ने कहा- मैंने इसके बारे में सुना है। मुझे केस की जानकारी नहीं है। आप I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ी रहेगी। हम गठबंधन धर्म पूरी तरह निभाएंगे।

खैहरा को 28 सितंबर को सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

खैहरा को 28 सितंबर को सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

केजरीवाल बोले- पंजाब सरकार नशे की समस्या खत्म करेगी
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश में नशे की समस्या को समाप्त करने के प्रति प्रतिबद्ध है, क्योंकि इसने युवाओं को नष्ट कर दिया है। चाहे वो प्रभावशाली व्यक्ति हों या छोटे स्तर का व्यक्ति, कोई भी माफ नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा- मैं किसी विशेष घटना पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं।

केजरीवाल से जब पूछा गया कि विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन अब तक प्रधानमंत्री उम्मीदवार का प्रस्ताव क्यों नहीं कर रहा है? इस पर उन्होंने कहा- हमें एक ऐसी व्यवस्था तैयार करनी है जिससे भारत के 140 करोड़ लोग यह महसूस करें कि वे प्रधानमंत्री हैं। हमें लोगों को सशक्त बनाना है, एक व्यक्ति को नहीं।

AAP को I.N.D.I.A गठबंधन में लेने पर पंजाब कांग्रेस का विरोध
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। पंजाब कांग्रेस के नेता AAP को I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल करने का विरोध कर चुके हैं। साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन का भी विरोध किया है। इससे पहले दिल्ली यूनिट भी AAP के साथ गठबंधन का विरोध कर चुकी है।

पवार बोले- INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों को विवाद से बचना होगा
उधर, NCP चीफ शरद पवार से जब AAP और कांग्रेस विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- I.N.D.I.A गठबंधन यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतेगा कि राज्यों में सहयोगी दलों के नेताओं के बीच किसी भी तरह का विवाद न हो। खासकर राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में जहां कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।

25 मई को आप नेताओं ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की थी। वे दिल्ली अध्यादेश पर राज्यसभा में समर्थन के लिए पवार से मिले थे। हालांकि यह बिल अब कानून बन चुका है।

25 मई को आप नेताओं ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की थी। वे दिल्ली अध्यादेश पर राज्यसभा में समर्थन के लिए पवार से मिले थे। हालांकि यह बिल अब कानून बन चुका है।

पुणे जिले के बारामती में पवार ने कहा- दो दर्जन से अधिक विपक्षी पार्टियों ने अगले साल के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। राज्यों में जैसे ही चुनाव आएंगे गठबंधन में शामिल दलों के बीच विभिन्नता की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि, हम गठबंधन से न्यूट्रल नेता भेजकर मुद्दों को सुलझाएंगे।

पवार ने इस बात पर जोर दिया कि चार से पांच राज्यों में कुछ महीनों में चुनाव हैं और यह उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। मुंबई जाकर मैं कांग्रेस और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ विवाद से बचने को लेकर चर्चा करूंगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा अरेस्ट, गवर्नर से मिले कांग्रेसी

पंजाब में कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद पुलिस उनके चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित निवास स्थान पर पहुंची थी। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के सीनियर कांग्रेसी लीडर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी ने बढ़ाई दूरियां, I.N.D.I.A गठबंधन में AAP-कांग्रेस में तल्खी

पंजाब में ड्रग्स स्मगलिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की हुई गिरफ्तारी का INDIA गठबंधन पर असर पड़ने लगा है। शुरुआत में पैदा हुए विवादों के बाद हाईकमान के आदेशों पर पंजाब नेताओं ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस-AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…