कैबिनेट संग रामलला के दरबार पहुंचे उत्तराखंड के CM धामी: एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर स्वागत; बोले- प्रभु सभी पर कृपा करें, देश का विकास हो – Ayodhya News

अयोध्या12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अयोध्या में एयरपोर्ट पर फूल बरसा कर, तिलक कर CM धामी और उनकी कैबिनेट का स्वागत किया गया। - Dainik Bhaskar

अयोध्या में एयरपोर्ट पर फूल बरसा कर, तिलक कर CM धामी और उनकी कैबिनेट का स्वागत किया गया।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या एयरपोर्ट पर कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति से CM का स्वागत किया। फूल बरसाए और तिलक किया। CM धामी ने कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराजे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपा करें। यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो।”

‘यहां जमीन मिलेगी तो उत्तराखंड सदन बनाएंगे’ CM धामी ने कहा,