क्या मेट्रो में होली खेलने का वायरल VIDEO डीपफेक है: अश्लीलता से रंग लगाती लड़कियों के वीडियो पर DMRC ने कहा- यह डीपफेक हो सकता है; जानिए सच्चाई

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों मेट्रो में दो लड़कियों के होली खेलने का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच के अंदर दो लड़कियां फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगा रही हैं और बैकग्राउंड में हिंदी गाना ‘अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे’ बज रहा है।

  • इस वीडियो को शेयर कर कई यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) पर सवाल उठाए।
  • एक यूजर ने DMRC को टैग कर सवाल पूछा कि क्या सच में दिल्ली मेट्रो में यह हो रहा है। लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। सिविल ड्रेस में पुलिस कहां है। (अर्काइव)

एक अन्य यूजर ने आक्रोश जताते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- होली के रंग के नाम पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता। वीडियो दिल्ली मेट्रो की बताई जा रही है। (अर्काइव)

एक यूजर ने लिखा- होली समारोह की आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का गंदा प्रदर्शन। दिल्ली मेट्रो का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। (अर्काइव)

लोगों में आक्रोश बढ़ता देख दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शनिवार यानी 23 मार्च को DMRC ने PTI को दिए बयान में प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा- यह वीडियो डीपफेक हो सकता है। खबर का लिंक…

PTI की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

PTI की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

DMRC ने कहा- यात्री जागरूकता अभियानों के तहत हमने यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है और उनसे अनुरोध किया है कि वे मेट्रो में रील्स न बनाएं या ऐसी कोई भी हरकत न करें जिससे साथी यात्रियों को असुविधा हो। हम साथी यात्रियों से भी अनुरोध करते हैं कि जैसे ही वे इस तरह की शूटिंग देखते हैं तो तुरंत हमें सूचित करें।

अब जानते हैं वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो से जुड़े की-वर्ड्स सर्च करने पर हमें वीडियो में दिख रही प्रीति मोर्या नाम की एक लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला।

यह वीडियो 4 दिन पहले यानी 21 मार्च को प्रीति मोर्या ने अपने अकाउंट से शेयर किया था। वहीं, इस वीडियो को यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर पिन कर टॉप पर रखा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- हैप्पी होली। यूजर की प्रोफाइल में हमें इसी तरह का एक अन्य अश्लील वीडियो भी मिला।

इस वीडियो में प्रीति मोर्या के साथ वायरल वीडियो में दिख दूसरी लड़की को देखा जा सकता है। वीडियो में एक युवक स्कूटी चला रहा है और दोनों लड़कियां पीछे बैठकर एक-दूसरे को अश्लीलता से रंग लगा रही हैं। यह वीडियो प्रीति मोर्या ने अपने अकाउंट पर कल यानी 25 मार्च को शेयर किया है।

पड़ताल के दौरान हमें हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर वायरल वीडियो में लड़कियों से जुड़ी एक खबर मिली। दोनों लड़कियों ने मेट्रो में होली खेलने के बाद एक अन्य वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों लड़कियों सड़क पर चलती स्कूटी पर अश्लील तरीके से होली खेल रही हैं और स्टंट कर रही हैं। खबर का लिंक…

वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।

25 मार्च को वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में तीनों लोगों पर 33 हजार रुपए का चालान काट दिया है। इससे साफ होता है कि मेट्रो ट्रेन में होली खेलने का वायरल वीडियो डीपफेक नहीं है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @[email protected] और वॉट्सऐप करें-9201776050

खबरें और भी हैं…