गुरदासपुर में रस्सी खींचते ही जमीन पर गिरा तिरंगा,VIDEO: हाथ में पकड़कर सलामी दी गई; SDM बोले- 10 रिहर्सल में तो ऐसा नहीं हुआ

गुरदासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
झंडा फहराते वक्त रस्सी खींचते ही नीचे गिरा तिरंगा। - Dainik Bhaskar

झंडा फहराते वक्त रस्सी खींचते ही नीचे गिरा तिरंगा।

गुरदासपुर के दीनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लापरवाही भरा वाकया हुआ। यहां जैसे ही तिरंगे को फहराने के लिए रस्सी खींची गई तो राष्ट्रीय झंडा भी नीचे आ गिरा। यहां सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सब डिवीजन स्तर का कार्यक्रम था। जिसमें SDM अरविंद कुमार झंडा फहराने आए थे।

झंडे के नीचे गिरने के बाद वहां खड़े पुलिसकर्मी ने जमीन से झंडे को उठाया। फिर उसे फहराने के दूसरे कर्मचारी के साथ तिरंगे को पकड़कर सलामी दी गई। ये रस्सी नगर कौंसिल ने दी थी जबकि तिरंगे का प्रबंध पुलिस ने किया था।

ये घटना सुबह 9.58 बजे की है। इस घटना से वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं अधिकारियों को भी तिरंगे के अपमान पर शर्मसार होना पड़ा।

वहीं SDM अरविंद कुमार का कहना है कि 10 बार की रिहर्सल में ऐसा नहीं हुआ। इसकी जांच करेंगे।

नीचे गिरे तिरंगे को पुलिसकर्मी के साथ मिलकर संभालते SDM अरविंद कुमार।

नीचे गिरे तिरंगे को पुलिसकर्मी के साथ मिलकर संभालते SDM अरविंद कुमार।

SDM बोले- 5 बार रिहर्सल में तो ऐसा नहीं हुआ
इस घटना के बाद SDM अरविंद कुमार ने कहा कि कुंडी टूट गई थी, उसकी वजह से झंडा नीचे गिर गया। फिर उसे हाथ से पकड़कर सलामी की रस्म अदा की गई। इसके बाद कार्यक्रम सम्पन्न करने के बाद झंडे को सम्मान सहित ऊपर फहराया गया।

झंडे को हाथ में पकड़कर सलामी लेते SDM अरविंद कुमार।

झंडे को हाथ में पकड़कर सलामी लेते SDM अरविंद कुमार।

जांच कर लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई करेंगे
SDM ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि कोई टेक्निकल दिक्कत हुई या फिर किसी ने लापरवाही की है। हमने 5 रिहर्सल शुक्रवार और 5 सोमवार को की थी। उसमें बड़े आराम से झंडा लहराने की रस्म हुई। इस मामले की जांच होगी। अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…