जिस सीट पर कपड़े फाड़ने की बात, कांग्रेस बदलेगी प्रत्याशी: मध्यप्रदेश BJP की 5वीं लिस्ट 21 को आएगी; मंत्री भदौरिया को टिकट, बिसेन की जगह बेटी

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। यह गुरुवार को भी होगी। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस की दूसरी सूची को लेकर मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। यह गुरुवार को भी होगी।

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में वोटिंग को सिर्फ 29 दिन बचे हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई हैं। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता पिछले दो दिन से दिल्ली में इस पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा के 94 और कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के नाम तय होना बाकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की 5वीं सूची 21 अक्टूबर को आ सकती है। कांग्रेस की लिस्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। राज्य में 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।

सिंधिया समर्थक महेंद्र सिसोदिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र यादव