तिरुवनंतपुरम में अट्टुकल पोंगल फेस्टिवल: भारी संख्या में महिलाओं ने मनाया त्योहार

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तिरुवनंतपुरम में रविवार को अट्टुकल पोंगल फेस्टिवल मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अट्टुकल देवी को भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने मिट्टी के चूल्हे पर चावल, गुड़, नारियल से पोंगल बनाया। यह अट्टुकल भगवती मंदिर का दस दिवसीय त्योहार है। यह त्योहार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। साल 1997 में 15 लाख महिलाओं ने पोंगल चढ़ाकर रिकॉर्ड बनाया था। वीडियो देखने के लिए ऊपर लगी फोटो पर क्लिक करें।