दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक: बाउंड्री पार कर रनवे तक पहुंचा नशे में धुत्त शख्स; CISF का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 27 जनवरी की रात 11:30 बजे नशे में धुत्त एक शख्स बाउंड्री पार कर रनवे तक घुस आया। एक विमान को पार्किंग बे तक पहुंचाने वाले पायलट की सबसे पहले इस शख्स पर नजर पड़ी। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जानकारी दी, जिसके बाद CISF को सूचित किया गया। CISF ने शख्स को तुरंत हिरासत में लिया।

मामले की जांच के बाद उस समय ड्यूटी पर मौजूद CISF के हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर यह घटना गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और बीटिंग रिट्रीट (29 जनवरी) के बीच घटी है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट होता है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
CISF ने आरोपी को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है और वह नशे का आदि है।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की सुरक्षा से चूक हुई थी

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

मुंबई एयरपोर्ट पर 14 जनवरी को फ्लाइट लेट होने पर पैसेंजर्स ने रनवे के पास टरमैक पर नीचे बैठकर डिनर किया था। इसके बाद पैसेंजर्स की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे।सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना को शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं सोच भी नहीं सकता कि ऐसा क्यों हुआ। ऐसी घटना स्वीकार नहीं थी।

पैसेंजर्स की सुरक्षा में चूक को लेकर इंडिगो पर 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपए का फाइन लगाया गया था। सिंधिया ने इस फाइन को सही बताया था। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

पायलट को पैसेंजर ने थप्पड़ मारा: 13 घंटे देरी से नाराज था; DGCA की SOP- 3 घंटे से ज्यादा देरी तो फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे 14 जनवरी को सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे 14 जनवरी को सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) 14 जनवरी को करीब 12 घंटे लेट हो गई। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इंडिगो क्रू मेंबर के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। वीडियो में पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास जाते दिखा। उसने पायलट को थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पूरी खबर पढ़ें..

मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग, 178 पैसेंजर्स 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे

मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की 13 जनवरी को बांग्लादेश के ढाका में लैंडिंग कराई गई। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली। इसके कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​​​​​​

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…