देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: राहुल गांधी के समर्थन में जगह-जगह रैली, BJP ने रावण से तुलना की थी

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी के पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। असल में भाजपा ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें राहुल गांधी के 10 सिर बताए थे। लिखा था- भारत खतरे में हैं। पोस्टर के अंत में मोटे अक्षरों में लिखा था- ‘अ कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस।’ कांग्रेस ने इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य और खतरनाक बताया। प्रदर्शन में दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

जम्मू में इस मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली भी निकाली। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी का पुतला फूंका।

वहीं, दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला भी फूंका। राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा के लिए जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास और अन्य नेता भी विरोध में शामिल हुए।