देशभर में रामनवमी: अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई; ओरछा में रामराजा के लिए 51 हजार लड्‌डुओं का भोग

  • Hindi News
  • National
  • Ram Navami Celebration Delhi UP MP Bihar Maharashtra| Surya Tilak In Ram Mandir

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज देश में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा से लेकर कर्नाटक-महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर मणिपुर तक मंदिरों में लोग सुबह 4 बजे से ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। हनुमान गढ़ी में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

मणिपुर की राजधानी इंफाल के राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह महाआरती की गई। मुंबई के जुहू में इस्कॉन के सदस्यों ने शोभायात्रा निकाली, तो ओडिशा के पुरी में समुद्र किनारे सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए रेत की कलाकृति बनाई।

आज अयोध्या में पहली बार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के ओरछा में रामराजा को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगेगा। खंडवा में 10 हजार दीपों से राजमहल गेट के बाहर महाआरती होगी और 21000 लड्डुओं का भोग लगेगा। बनारस का आरती दल यहां आरती करेगा।

रामनवमी से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या की सरयू नदी में भक्तों ने लगाई डुबकी

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा CM ने भद्रकाली मंदिर में पूजा की

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंफाल के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा की गई