देश के 3 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-राजस्थान समेत 13 राज्यों में तापमान 40 डिग्री; दो दिन बाद फिर ओले-बारिश का दौर

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Forecast Update; Madhya Pradesh Rajasthan Heatwave Alert | Delhi Mumbai Kerala

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में आज तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। यहां अभी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। - Dainik Bhaskar

स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में आज तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। यहां अभी हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

देश में एक हफ्ते पहले एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर ज्यादातर राज्यों में अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट (अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय) में 4 दिन तक तेज बारिश की संभावना है। देश के बाकि, हिस्सों में आज तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज (मंगलवार) हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में तापमान 43 डिग्री पहुंचा था। यहां भी आज लू का अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी 3 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।

पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में तापमान 38- 40 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल से देश में फिर ओले-बारिश का दौर शुरू होगा।

उधर, उत्तरी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) में सोमवार को बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में स्नोफॉल से सड़कें बंद हो गईं, वहीं किश्तवाड़ में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खराब मौसम होने के चलते रामबन में लैंडस्लाइड भी हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
17 अप्रैल: तीन राज्यों में तेज बारिश होगी

  • मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में धूलभरी आंधी चलेगी।
  • गुजरात, तमिलनाडु, केरल और गोवा में तेज गर्मी पड़ेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हीटवेव चलेगी।

18 अप्रैल: तीन राज्यों मे ओले गिरने की संभावना

  • मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल में धूल भरी आंधी चलेगी। केरल में तेज बारिश होगी।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी में तेज गर्मी के आसार हैं।

19 अप्रैल: 2 राज्यों में लू का अलर्ट, 6 राज्यों में धूलभरी आंधी चलेगी

  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओले का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है। इन राज्यों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार में तेज गर्मी पड़ेगी।

20 अप्रैल: 7 राज्यों में ओले का अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ओले का अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का अनुमान। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू का अलर्ट।

गर्मी के मौसम में ओले-बारिश की वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल से राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ओले का अलर्ट इसलिए है, क्योंकि देश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस कितना स्ट्रॉन्ग होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। एक-दो दिन बाद ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।

फिलहाल नॉर्थ-ईस्ट में जो बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वह पिछले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से किया गया है। एक हफ्ते पहले ईरान-पाकिस्तान की ओर से यह एक्टिव होते हुए उत्तर और मध्य भारत के राज्यों से गुजरा था। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1-2 एक्टिव रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यों की मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 3 दिन तेज गर्मी, 19 अप्रैल से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा

सोमवार को इंदौर, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, सिवनी और सीहोर में हल्की बारिश हुई।

सोमवार को इंदौर, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, सिवनी और सीहोर में हल्की बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में लगातार 9 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर अब थम जाएगा। मंगलवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इससे गर्मी का असर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, ’16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 2 दिन मौसम साफ रहेगा, इसके बाद 5 जिलों में तेज बारिश होगी

हरियाणा में 2 दिन मौसम साफ रहेगा। 18 अप्रैल से मौसम में बदलाव होगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: पहली बार जुलाई तक चलेगी हीटवेव, अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार अच्छे मानसून के साथ गर्मी का असर भी लंबा खीचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई महीने तक हीटवेव का असर बरकरार रहेगा। साथ ही पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार मौसम में नया बदलाव दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…