पंजाब में पराली जलाने से बढ़ने लगा वायु प्रदूषण: अभी से स्मॉग दिख रहा, लुधियाना का AQI 328 पहुंचा, जल्द हरियाणा-दिल्ली में दिखेगा असर

अमृतसर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बीते साल से अभी तक 43% और 2021 के मुकाबले 67% अधिक रिपोर्ट हुई हैं - Dainik Bhaskar

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बीते साल से अभी तक 43% और 2021 के मुकाबले 67% अधिक रिपोर्ट हुई हैं

पंजाब भर में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के साथ राज्य की आबो-हवा खराब होनी शुरू हो गई है। लुधियाना में AQI रात के समय जहां 328 तक पहुंच गया, वहीं जालंधर में AQI का औसतन 135 दर्ज किया जा रहा है। पराली जलाने की घटनाएं बीते साल से अभी तक 43% और 2021 के मुकाबले 67% अधिक रिपोर्ट हुई हैं, जिसे एक्सपर्ट चिंताजनक बता रहे हैं।

पंजाब में अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही राज्य के अधिकांश