पायलट के कारण दिल्ली-पुणे फ्लाइट दो घंटे लेट हुई: एयर इंडिया पर भड़के पैसेंजर्स; एयरलाइन ने ऑपरेशनल प्रॉबल्म्स का हवाला दिया

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एयर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट में लगातार दो दिनों से पायलट के देर से पहुंचने का मामला सामने आया है। सोमवार 25 सितंबर को पायलट के इंतजार में फ्लाइट नंबर AI853 दो घंटे तक रनवे पर खड़ी रही। इस फ्लाइट में 100 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे।

इसके अगले दिन मंगलवार 26 सितंबर को फ्लाइट तीन घंटे लेट रही। फ्लाइट में लगातार देरी के कारण पैसेंजर्स में काफी आक्रोश देखने को मिला। बताया गया कि सोमवार को दिल्ली-पुणे फ्लाइट शाम 7:10 बजे टेक ऑफ करने वाली थी। इसके पुणे पहुंचने का समय 9:10 था।

हालांकि, पायलट दो घंटे की देरी से पहुंचे। जिसके बाद रात 9 बजे फ्लाइट दिल्ली से रवाना हुई। 11 बजे सभी यात्री पुणे पहुंचे। वहीं मंगलवार को रात 10:30 बजे पायलट पहुंचे। फिर 11:15 बजे विमान पुणे के लिए रवाना हुई।

इस दौरान फ्लाइट पर सवार यात्री लगातार ई-मेल और व्हाट्सएप पर एयरलाइन कंपनी से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे। कई यात्रियों की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने ऑपरेशनल दिक्कतों का हवाला दिया।

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया प्लेन में पैसेंजर ने शौच-पेशाब कर दिया:मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की घटना

एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे एक पैसेंजर ने प्लेन में शौच और पेशाब कर दिया। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन ने FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 24 जून को मुंबई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में रो नंबर 9 की सीट नंबर 17F पर ट्रैवल कर रहे पैसेंजर ने प्लेन में ही शौच, पेशाब कर दिया और थूका भी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

एअर इंडिया पायलट ने कॉकपिट में गर्लफ्रेंड को बुलाया:ऑब्जर्वर सीट पर बैठाया; क्रू से तकिया और शराब मंगाई

दुबई से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में पायलट अपनी गर्लफ्रेंड को कॉकपिट में ले गया। दोनों वहां एक घंटे रहे। पायलट ने क्रू से उसके लिए तकिये मंगवाए और शराब परोसने को कहा। क्रू ने कॉकपिट में शराब परोसने से मना किया तो पायलट भड़क गया और उनके साथ अभद्रता की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…