प्लेन में दो मिनट का ही फ्यूल बचा था: इंडिगो की अयोध्या- दिल्ली फ्लाइट में सवार पैसेंजर का दावा, कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2702 को शनिवार को खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था। प्लेन में सवार पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि प्लेन जब लैंड हुआ तब उसमें सिर्फ दो मिनट का ही फ्यूल बचा था। कंपनी ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) का उल्लंघन किया।

इसके बाद इंडिगो की ओर से सफाई जारी की गई। इसमें कहा गया कि विमान के कैप्टन ने SOP के दायरे में ही काम किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

सतीश कुमार ने X पर यह पोस्ट डाली है।

सतीश कुमार ने X पर यह पोस्ट डाली है।

विमान में सवार दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) सतीश कुमार ने X पर पोस्ट में बताया कि इंडिगो की ये फ्लाइट 13 अप्रैल की शाम 3.25 बजे अयोध्या से रवाना हुई। ये फ्लाइट शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले पायलट ने ऐलान किया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को वहां लैंड नहीं कराया जाएगा। कुछ देर तक विमान दिल्ली के आसमान में चक्कर काटता रहा।

विमान ने दो बार लैंड करने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों बार नाकाम रहा। कुमार के मुताबिक, पायलट ने पैसेंजर्स को शाम 4.15 बजे बताया कि विमान में 45 मिनट का ही फ्यूल बचा है। इस बीच दो बार लैंडिंग की कोशिश की गई और आखिरकार पायलट ने शाम 5.30 बजे बताया कि वे विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ रहे हैं। इस बीच कई पैसेंजर्स की तबियत बिगड़ गई और क्रू मेंबर्स में से एक ने उल्टियां करना शुरू कर दिया। सतीश कुमार ने दावा किया कि विमान में 45 मिनट का ईंधन बचे होने के ऐलान के 115 मिनट बाद शाम 6.10 बजे विमान को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। हमें लैंड करने के बाद एक क्रू मेंबर से पता चला कि हमने बिल्कुल आखिरी वक्त पर लैंड किया है, दरअसल विमान में सिर्फ एक से दो मिनट का ही ईंधन बचा था। ये बहुत बड़ी ये बहुत बड़ी लापरवाही है।

सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में डायरेक्टोरेट जनरल सिविल एविएशन (DGCA) और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को भी टैग किया।

इसी विमान में सवार रिटायर्ड पायलट शक्ति लांबा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना को इंडिगो की ओर से सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन बताते हुए डीजीसीए से जांच की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराने की दो नाकाम कोशिश के बाद प्लेन को चंडीगढ़ लाया गया। यह फैसला काफी देर से लिया गया, तब तक काफी ईंधन बर्बाद हो गया था। यह सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन है।

इंडिगो ने सफाई दी
इस मामले पर इंडिगो कंपनी ने बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि 13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली में खराब खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था। विमान के कैप्टन ने SOP पी के दायरे में ही काम किया। ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है। विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था। हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है।