बंगाल पुलिस ने NIA अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया: फोरेंसिक जांच के लिए डैमेज कार लाने को कहा; एजेंसी हाईकोर्ट पहुंची, सुनवाई आज

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal NIA Team Attack Controversy; Officer Medical Papers And Damaged Car

कोलकाता6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीर भूपतिनगर की है, जहां लोग 5 अप्रैल को NIA की टीम के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि विरोध के बावजूद NIA तीनों आरोपियों को उठाकर ले गई। - Dainik Bhaskar

तस्वीर भूपतिनगर की है, जहां लोग 5 अप्रैल को NIA की टीम के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि विरोध के बावजूद NIA तीनों आरोपियों को उठाकर ले गई।

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में शुक्रवार 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ था। टीम 2022 में हुए बम ब्लास्ट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने गई थी। इन्हें लाठी-ठंडे से लैस महिलाओं ने रोक दिया। महिलाओं ने NIA अफसरों के खिलाफ FIR करवाई थी।

अब इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने NIA के दो अफसरों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि शिकायत करने वाले अधिकारी और हमले के दौरान घायल हुए अधिकारी दोनों जांच के लिए गवाह के रूप में आएंगे। पुलिस ने घायल अधिकारी को मेडिकल पेपर्स और जिस कार पर हमला हुआ उसे भी लाने को कहा है। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच करेगी।

नोटिस मिलने के कुछ देर बाद ही NIA बंगाल पुलिस के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई। NIA ने बताया कि हमने भूपतिनगर पुलिस स्टेशन में हमारे अफसरों के खिलाफ दायर FIR के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। कोर्ट इस पर आज ही सुनवाई करेगा।

5 अप्रैल को भूपतिनगर में लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

5 अप्रैल को भूपतिनगर में लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

5 अप्रैल को क्या हुआ था
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ईस्ट के भूपतिनगर में शुक्रवार 5 अप्रैल की रात NIA की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान एक अफसर को चोटें भी आई हैं। भूपतिनगर में NIA टीम के सामने लोग लाठी-डंडे लेकर अड़ गए। टीम ने जब आरोपियों को ले जाने की कोशिश की, तो लोगों ने उनका विरोध किया। लोगों ने NIA की गाड़ी पर पथराव किया।

कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर NIA टीम भूपति नगर में 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने पहुंची थी। पुलिस ने 3 लोगों- बोलाई मैती, समय मैती, और मानव दत्त जाना को गिरफ्तार किया है।

ममता बनर्जी ने क्या कहा
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि NIA के अफसरों पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने ही महिलाओं पर हमला किया। NIA अफसरों ने रात में रेड क्यों की? क्या उनके पास पुलिस की परमिशन थी? लोगों ने वैसे ही बर्ताव किया, जैसा रात में किसी भी अनजान व्यक्ति के आने पर किया जाता।

दक्षिण दिनाजपुर में ममता ने कहा कि NIA इलेक्शन से पहले लोगों को गिरफ्तार क्यों कर रही है? क्या भाजपा को लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे। NIA की मदद लेकर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

बम का धमाका इतना भीषण था कि खपरैल की छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

बम का धमाका इतना भीषण था कि खपरैल की छत वाला मिट्‌टी का घर तहस-नहस हो गया।

2022 में हुए था बम ब्लास्ट, तीन लोगों की जान गई थी
भूपतिनगर में 3 दिसंबर 2022 को एक घर में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें घर की छत उड़ गई थी। हादसे में तीन लोगों की जान गई थी। पिछले महीने NIA ने इस मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के आठ नेताओं को समन भेजकर 28 मार्च को न्यू टाउन में NIA ऑफिस बुलाया था।

वहीं, TMC ने इस ब्लास्ट के लिए भाजपा को दोषी ठहराया था। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था भाजपा ने TMC नेताओं की एक लिस्ट NIA को दी है। इसके आधार पर NIA इन नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

5 जनवरी को संदेशखाली में ED टीम पर हमला हुआ था
​​​​​
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में 5 जनवरी को ED और CRPF की टीम TMC नेता के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। करीब 200 लोगों ने जांच एजेंसी के दो वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कुछ अफसरों के सिर में चोट आई थीं। ED ने बताया था कि भीड़ ने अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और बटुए छीन लिए।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर रेड डालने पहुंची थी। तब भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें ED अधिकारी घायल हो गए थे।

ED पर हमले के केस में शेख शहाजहां गिरफ्तार हुआ
पूर्व TMC नेता शाहजहां शेख को 29 फरवरी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शेख की गिरफ्तारी ED पर हमले के केस में हुई थी। बंगाल पुलिस ने कहा था कि शेख ED अफसरों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में शामिल था।

हमले के बाद शेख 55 दिन तक फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) को सौंप दी। शेख शाहजहां अब भी CBI की हिरासत में है।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में TMC नेताओं के खिलाफ यौन शोषण का मुद्दा उठाया था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मोदी ने रेखा पात्रा के चुनाव कैंपेन और उन्हें अपनी पार्टी की तरफ से दिए जा रहे समर्थन के बारे में जानकारी ली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

​​​संदेशखाली में तृणमूल के न बैनर, न प्रचार:नेता घर-घर मांग रहे माफी; पार्टी ने सांसद नुसरत जहां का टिकट काटा, इस्लाम को उतारा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट लोस सीट इस बार तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। बड़ी वजह है संदेशखाली, जो महिलाओं के यौन उत्पीड़न व जमीन कब्जाने की शिकायतों के चलते सुर्खियों में है। तृणमूल नेता शाहजहां शेख, सिबू हाजरा और उत्तम सर्दार इस केस के मुख्य आरोपी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…