बिहार में गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन केबल ब्रिज: इसके नीचे से बड़े जहाज गुजर सकेंगे; त्रिपुरा में ढाई हजार करोड़ के रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Cabinet Meeting; Anurag Thakur On Bihar Ganga River Cable Bridge, Tripura, Assam

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।

केंद्र सरकार ने 27 दिसंबर (बुधवार) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया है। 4.56 किमी लंबा यह पुल 42 महीने में बनकर तैयार होगा। इसे बनाने में 3064 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बड़ी बात ये है कि पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से गुजर सकेंगे।

इसके अलावा बैठक में सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं, जो त्रिपुरा और असम के लिए अहम हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई।20487 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट 25 महीने में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर असम और त्रिपुरा के बीच परिवहन और सुविधाजनक हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है।

कोपरा पर MSP बढ़ाई गई
सरकार ने इसके अलावा कोपरा की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है। मिलिंग कोपरा पर MSP 300 रुपए प्रति क्विंटल और बाल कोपरा का 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।

मिलिंग कोपरा के लिए 11260 रुपए प्रति क्विंटल और बाल कोपरा के लिए 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल भाव मिलेंगे। मिलिंग कोपरा तेल निकालने के लिए और पूजा आदि के लिए बाल कोपरा इस्तेमाल होता है। ठाकुर ने बताया कि मिलिंग कोपरा पर लागत से 52 फीसदी और बाल कोपरा पर लागत से 63% ज्यादा MSP रखा गया है।

खबरें और भी हैं…