भारतीय सेना ने मनाया भाई दूज: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थानीय महिलाओं ने सेना के जवानों के साथ मनाया त्योहार, देखें वीडियो

पुंछ, जम्मू-कश्मीर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 दिनों तक चलने वाले दिवाली महोत्सव का आज आखिरी पर्व भाई दूज है। भाई बहनों को समर्पित ये त्योहार भाइयों के अच्छे और सुखी जीवन की कामना के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के पुंछ में स्थानीय महिलाओं ने भारतीय सेना की रोमियो फोर्स के साथ भाई दूज मनाया। वहां बहनों ने सभी सैनिकों को तिलक करके मिठाई खिलाई और उनकी पदोन्नति के साथ अच्छे जीवन की कामना की। भारत देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवान त्योहार पर घर ना जाकर देश की रक्षा का भार सँभालते हैं। भाई दूज के दिन बहनों के हाथों से तिलक कराकर पुंछ में तैनात सभी जवान काफी खुश हुए।