मणिपुर में किडनैप हुए ASP को सुरक्षाबल ने छुड़ाया: मैतेई संगठन के लोग घर से उठा ले गए थे; इलाके में सेना तैनात की गई

इंफाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मैतेई संगठन के लोगों ने मंगलवार की शाम एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया। - Dainik Bhaskar

मैतेई संगठन के लोगों ने मंगलवार की शाम एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

मणिपुर में मंगलवार को किडनैप हुए एडिशनल एसपी (ASP) अमित मायेंगबाम को पुलिस और सुरक्षाबल ने छुड़ा लिया है। उनका अपहरण मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने किया था। इंफाल ईस्ट की यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे की है।

अधिकारियों ने बताया कि ASP अमित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इंफाल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का मौहाल है। इस बीच स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सेना बुलाई गई है और इलाके में असम राइफल्स की 4 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे हथियारबंद लोग ने एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

मंगलवार शाम करीब 6.20 बजे हथियारबंद लोग ने एडिशनल एसपी अमित मायेंगबाम के आवास पर हमला कर दिया।

ASP ने मैतेई संगठन के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था
मंगलवार की शाम मैतेई संगठन के कुछ लोगों ने ASP अमित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों और हथियारबंद बदमाश के बीच फायरिंग भी हुई, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मैतेई लोगों ने अमित का अपहरण कर लिया।

दरअसल, ASP अमित ने कुछ दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संगठन ने उनके सदस्यों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

CM बोले- जनता को घबराने की जरूरत नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 25 फरवरी को एक प्रोग्राम में कहा था कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करे लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि मैं राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। (फाइल वीडियो)

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि मैं राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। (फाइल वीडियो)

मणिपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं को सिलसिलेवार पढ़ें…

15 फरवरी: SP और DC ऑफिस पर हमला

ये तस्वीरें शुक्रवार (16 फरवरी) की है। हमलावरों ने कई गाड़ियां जला दीं।

ये तस्वीरें शुक्रवार (16 फरवरी) की है। हमलावरों ने कई गाड़ियां जला दीं।

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 15 फरवरी की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP और DC ऑफिस पर हमला कर दिया था। साथ ही एक बस सहित कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे थे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…

13 फरवरी: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर-IRB पोस्ट पर हमले हुए

हिंसा में 1 युवक की मौत हुई थी और 3 घायल थे।

हिंसा में 1 युवक की मौत हुई थी और 3 घायल थे।

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में 13 फरवरी को उपद्रवियों ने पेंगेई के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की थी। इसमें एक की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा तेजपुर इलाके में इंडिया रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमला किया गया था। यहां से 6 AK-47, 4 कार्बाइन, 3 राइफल, 2 LMG और कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी लूटे गए। गोलीबारी, हमले और हथियारों की लूट के वीडियो भी सामने आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

13 फरवरी: इम्फाल ईस्ट में गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के खामेनलोक और पुखाओ संतीपुर इलाके में 13 फरवरी को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी। यहां गोलीबारी में 1 शख्स की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। हिंसा में मरने वाले शख्स की पहचान 25 साल के सागोलसेम लोया के रूप में हुई। घायल हुए लोगों में से एक को पैर में और एक को कंधे में गोली लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…

24 फरवरी: ​​इंफाल वेस्ट में कॉलेज के बाहर IED ब्लास्ट, 1 की मौत

इम्फाल पश्चिम के थांगमेइबैंड में डीएम कॉलेज के बाहर IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

इम्फाल पश्चिम के थांगमेइबैंड में डीएम कॉलेज के बाहर IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

मणिपुर के इंफाल वेस्ट के थांगमेइबैंड में डीएम कॉलेज के बाहर 24 फरवरी को IED विस्फोट हुआ। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले कि पहचान 24 साल के ओइनम केनेगी के रूप में हुई है।

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबरें भी पढ़े…

मैतेई को ST दर्जा देने पर विचार नहीं होगा:मणिपुर हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित पैरा हटाया, इसी आदेश पर हिंसा भड़की थी

मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने पर विचार करने के आदेश को रद्द कर दिया है। जस्टिस गोलमेई गैफुलशिलु की बेंच ने आदेश से एक पैराग्राफ को हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की कॉन्स्टिट्यूशनल बेंच के रुख के खिलाफ था। पूरी खबर पढ़े

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:एक की मौत, बच्चों पर भी गोलियां चलाईं; पुलिस ट्रेनिंग सेंटर-IRB पोस्ट पर हमला, हथियार लूटे

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में मंगलवार को फिर हिंसा भड़क उठी। गोलीबारी में एक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने पेंगेई के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़े

खबरें और भी हैं…