मणिपुर में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की हत्या: सुरक्षाबलों पर हुए हमले में म्यांमार के आतंकी शामिल; हिंसा को लेकर इम्फाल में प्रदर्शन

इम्फाल32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राज्य में 3 मई के बाद से हिंसा जारी है। जिसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। - Dainik Bhaskar

राज्य में 3 मई के बाद से हिंसा जारी है। जिसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और उसके बेटे सहित 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले में ​​​ ओइनम बमोलजाओ (61) और उनके बेटे ओइनम मैनिटोम्बा (35) को मार डाला। साथ ही उसी जिले के स्वयंसेवक थियाम सोमेन (54) को भी गोली मारकर हत्या की गई।

इसके अलावा बुधवार रात कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इम्फाल पश्चिम जिले के कांगचुप में एक गांव के स्वयंसेवक ताखेललंबम मनोरंजन (26) की मौत हो गई। साथ ही एक अन्य स्वयंसेवक, मंगशताबम वांगलेन भी गोली लगने से घायल हो गया था।

इसके अलावा बुधवार को थौबल जिले में सुरक्षाबलों पर हुई गोलीबारी की घटना में विदेशी आतंकियों के शामिल होने के बात सामने आ रही है। मणिपुर से सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि म्यांमार के कई आतंकी हिंसा के लिए भाड़े पर बुलाए गए थे।

उधर, मणिपुर में पिछले साल से शुरू हुई हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इम्फाल में रैली निकाली गई, जिसमें लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सरकार से अपील की।

हत्याओं के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुरुवार को इम्फाल में एक रैली निकाल राज्य में बढ़ती हिंसा का विरोध जताया। महिलाओं ने 3 मई 2023 से फैली हिंसा के बाद राज्यपाल की ओर से नियुक्त अंतर-एजेंसी यूनिफाइड कमांड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह को हटाने की मांग की।

हत्याओं के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुरुवार को इम्फाल में एक रैली निकाल राज्य में बढ़ती हिंसा का विरोध जताया। महिलाओं ने 3 मई 2023 से फैली हिंसा के बाद राज्यपाल की ओर से नियुक्त अंतर-एजेंसी यूनिफाइड कमांड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह को हटाने की मांग की।

केंद्र ने मणिपुर की मांग पर भेजा सेना का हेलीकाॅप्टर
मणिपुर में कुछ दिनों से सुरक्षा बलों पर म्यांमार सीमा पर हो रहे हमलों से केंद्र सरकार भी गंभीर हो गई है। राज्य सरकार की मांग पर कदम उठाते हुए केंद्र ने इम्फाल में सेना का एक विशेष हेलीकाॅप्टर (एएलएच डीआरयूवी) भेज दिया है। सैन्य और मेडिकल जरूरतों संबंधी हर तरह के आपातकालीन मौकों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

थौबल में पुलिस हेडक्वार्टर पर फायरिंग, BSF के 3 जवान घायल
ताजा हिंसा से 24 घंटे पहले भी मणिपुर में हिंसा हुई थी। थौबल जिले में उपद्रवियों ने बुधवार रात (17 जनवरी ) पुलिस हेडक्वार्टर पर हमला किया था। उपद्रवी भीड़ की तरफ से की गई फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने पहले हेडक्वार्टर में दाखिल होने की कोशिश की थी। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

खबरें और भी हैं…