मणिपुर में 25 साल बाद मूवी की स्क्रीनिंग: रेप्लिका गन्स और उरी फिल्म दिखाई गई; हिंसा के बीच स्वतंत्रता दिवस मना, निकली परेड

मणिपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उरी फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। - Dainik Bhaskar

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उरी फिल्म की स्क्रीनिंग हुई।

मणिपुर में चल रही हिंसा के बीच करीब 2 दशक के बाद हिंदी फिल्म रेप्लिका गन्स और उरी की स्क्रीनिंग हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदिवासी संस्था हमार स्टूडेंट्स एसोसिएशन (HSA) ने इसका प्लान किया था। HSA ने 14 अगस्त को एक बयान जारी किया था। इसमें कहा- ये पहल मणिपुर के उन आतंकी संगठनों के विरोध में है, जिन्होंने कई दशकों से आदिवासियों को गुलाम बनाकर रखा है। HSA ने मणिपुर के लोगों से अपील की कि इस लड़ाई में हमारा साथ दें।

वर्ष 2000 के बाद किसी भी हिंदी फिल्म की यह पहली स्क्रीनिंग है। यहां पर कुछ विद्रोही समूहों ने बॉलीवुड फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वैसे मणिपुर के उखरूल जिला में कड़े सुरक्षा के बीच इस साल मार्च में शाहरुख खान-स्टारर ‘पठान’ मूवी भी दिखाई गई थी।

मणिपुर में 12 सितंबर 2000 से हिंदी फिल्म की स्क्रीनिंग बैन
HSA ने बताया कि मणिपुर में आखिरी बार 1998 में हिंदी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद प्रतिबंधित संगठन रेवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (RPF) ने 12 सितंबर 2000 से हिंदी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया।

बैन लगाने के एक हफ्ते के भीतर आरपीएफ ने हिंदी भाषा के 6,000 से 8,000 वीडियो-ऑडियो कैसेट और कॉम्पैक्ट डिस्क जला दिए थे। इसका कारण बताया गया कि बॉलीवुड से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मणिपुर की चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम की खुद की बायोपिक भी उनके गृह राज्य में रिलीज नहीं हुई।

मणिपुर में हिंसा के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चुराचांदपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड में हथियारों से लैस कुकी उग्रवादी

चुराचांदपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड में हथियारों से लैस कुकी उग्रवादी

मणिपुर में मंगलवार को हिंसा के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कुकी समुदाय के लोगों ने हथियार लेकर परेड किया। जिस पर रिटायर्ड जनरल निशिकांत सिंह ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड में हथियार लेकर सुरक्षाबल ही प्रदर्शन करते हैं।

लेकिन हथियारों से लैस कुकी उग्रवादियों को देखकर हैरान हूं। इसके जरिए कुकी संदेश देना चाह रहा है कि कुछ भी करके बचा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा- मैतई लोगों को सरकार पर भरोसा करना चाहिए। फिर भी वे अपनी लड़ाई के लिए तैयार रहें।

मणिपुर में 3 मई से हिंसा, अब तक 160 से ज्यादा मौतें
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से हिंसा जारी है। इसमें अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 3-5 मई के बीच 59 लोग, 27 से 29 मई के बीच 28 लोग और 13 जून को 9 लोगों की हत्या हुई थी। 16 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक हिंसा नहीं हुई थी।

मणिपुर में हिंसा के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैयार किया गया।

मणिपुर में हिंसा के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैयार किया गया।

4 पॉइंट्स में समझें मणिपुर में क्यों हो रही हिंसा…
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इम्फाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इम्फाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

मणिपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मणिपुर में फोर्स, पुलिस, विधायक, जज-वकील सब बंटे: सड़कों पर लड़ रहे असम राइफल्स के जवान

पुलिस फोर्स और दंगाई आमने-सामने

पुलिस फोर्स और दंगाई आमने-सामने

मणिपुर में 105 दिन से चल से हिंसा ने कुकी और मैतेई को तो बांटा ही, फोर्स, पुलिस, विधायक और ज्यूडिशियरी को भी बांट दिया है। असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस में झगड़े के वीडियो आ रहे हैं। पुलिस अब तक असम राइफल्स के जवानों पर दो FIR दर्ज कर चुकी है। कुकी इलाकों में सिर्फ कुकी पुलिसवाले तैनात हैं और मैतेई इलाके में मैतेई पुलिसवाले। पूरी खबरें पढ़ें

मणिपुर के दोनों समुदायों ने पीछे हटने की शर्तें बताईं: मैतेई- अपने घर-गांव वापस चाहिए

मणिपुर में हिंसा को लेकर भास्कर ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मैतेई और कुकी दोनों समुदाय के प्रमुखों से सीधी बातचीत की। भास्कर ने जानना चाहा कि इस विवाद में शांति का रास्ता कैसे निकलेगा? इस दौरान सामने आया कि कुकी और मैतेई दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार हैं, लेकिन परेशानी की बात यह है कि दोनों समूहों की अपनी-अपनी शर्तें हैं। पूरी खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं…