मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़: आरोपी ने पहले गले लगाया, फिर KISS करने की कोशिश की; मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह की है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

बांग्लादेशी नागरिक है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के रूप में हुई है, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है। जब वह एयर होस्टेस से गलत व्यवहार कर रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की।

तभी फ्लाइट कैप्टन भी बाहर आ गए। उन्होंने जब आरोपी को रोका तो वह लड़ने लगा। कैप्टन ने उसे रेड वार्निंग कार्ड दिया। यह कार्ड उस पैसेंजर को दिया जाता है जो कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया
मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जो उसे सहार पुलिस स्टेशन ले गए। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने ऑफिसर को थप्पड़ मारा, हिरासत में लिए जाने के बाद माफी मांगी

सिडनी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट की घटना सामने आई थी। एक पैसेंजर ने एअर इंडिया के सीनियर ऑफिसर को थप्पड़ मारा। क्रू मेंबर की शिकायत के बाद दिल्ली एअरपोर्ट पर पैसेंजर को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसने लिखित में अधिकारी से माफी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 9 जुलाई की थी। पढ़ें पूरी खबर…

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की:2 मेंबर्स को चोटें आईं

पांच महीने पहले भी फ्लाइट में पैसेंजर की बदतमीजी की एक घटना सामने आई थी। दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। बाद में एयरलाइन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं…