मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी बोले- विपक्ष की मानसिकता मुगलों जैसी; राहुल ने कहा- ED, CBI केंद्र के राजनीतिक हथियार; ईरान-इजराइल में जंग का खतरा

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Maldives Tourist Vs India | Rajasthan MP UP IMD Rainfall Alert

3 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के चुनावी बयानों की रही। एक खबर इजराइल-ईरान के बीच चल रहे तनाव की रही, दावा किया जा रहा है कि ईरान अगले दो दिन में इजराइल पर हमला कर सकता है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. राहुल गांधी और राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के बस्तर में जनसभा करेंगे।
  2. पंजाब और राजस्थान के बीच IPL मुकाबला होगा। यह मैच मोहाली में खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलेगा, विपक्ष की मानसिकता मुगलों जैसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर में जनसभाएं की। इसके बाद दौसा में रोड शो किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर में जनसभाएं की। इसके बाद दौसा में रोड शो किया।

PM मोदी ने उधमपुर में कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसे वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। मोदी ने राहुल गांधी और लालू परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सावन के महीने में मटन बनाते हैं, इसका वीडियो जारी कर देश के लोगों को चिढ़ाते हैं। ऐसा करके मुगल मानसिकता के ये नेता देश के लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं।

PM के बयान की वजह: दरअसल, 7 महीने पहले सावन में राहुल गांधी ने लालू यादव से मटन बनाना सीखा और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर 2 सितंबर 2023 को शेयर किया था। वहीं चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल को तेजस्वी ने अपने x पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिख रहे थे।

कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया: मोदी ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बाड़मेर की रैली में कहा, ‘जहां तक संविधान का सवाल है, तो लिखकर ले लीजिए कि बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान हमारे लिए गीता है, रामायण है, बाइबल है, कुरान है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. राहुल बोले- ED, CBI और IT केंद्र के राजनीतिक हथियार, भारत में विचारधारा की लड़ाई

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में DMK कैंडिडेट के समर्थन में रैली की।

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में DMK कैंडिडेट के समर्थन में रैली की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ED, CBI और IT का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। प्रधानमंत्री खुद चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए गए। राहुल ने कहा कि भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है।

खड़गे बोले- मोदी ने झूठे वादे किए: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में अपने दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा- मोदी ने देश के लोगों को 15-15 लाख रुपए, करोड़ों नौकरियां और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के वादे किए थे। वे अयोध्या में राम मूर्ति की शपथ लेकर बताएं कि उन्होंने कितने वादे पूरे किए।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. ईरान-इजराइल में जंग का खतरा; भारत की एडवाइजरी- नागरिक ईरान-इजराइल न जाएं

फुटेज 1 अप्रैल का है। इस दिन इजराइल ने सीरिया में ईरान के दूतावास के पास वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया था।

फुटेज 1 अप्रैल का है। इस दिन इजराइल ने सीरिया में ईरान के दूतावास के पास वाली बिल्डिंग को निशाना बनाया था।

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने दावा किया है कि ईरान अगले दो दिन में इजराइल पर हमला कर सकता है। ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच भारत समेत 5 देशों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस शामिल हैं।

ईरान क्यों हमला कर सकता है: इजराइल ने 1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी एंबेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने इजराइल को बदला लेने की धमकी दी थी।

इजराइल ने सीरिया में हमला क्यों किया: इजराइल ने सीरिया में एयरस्ट्राइक के जरिए ईरान को यह मैसेज देना चाहा कि अगर वह हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों की मदद करता रहा तो उसके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. सोना पहली बार ₹73 हजार के पार, चांदी भी ₹83 हजार प्रति किलो ग्राम पर पहुंची

10 ग्राम सोना 1,351 रुपए महंगा होकर 73,174 रुपए पहुंच गया है। यह ऑल टाइम हाई है। साल 2024 में सोने के दाम 9,872 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। चांदी ने भी बीते दिन नया रिकॉर्ड बनाया। एक किलो चांदी 1,476 रुपए बढ़कर 83,819 रुपए हो गई है। जनवरी में इसकी कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना रिकॉर्ड हाई पर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड ने कीमत का नया रिकॉर्ड बनाया है। सोना 2,412 डॉलर प्रति आउंस के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया है। अप्रैल में सोना 7% से ज्यादा मजबूत हो चुका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. लोकसभा चुनाव-2024 के अहम अपडेट्स…

  1. भाजपा 14 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे अपना घोषणापत्र जारी करेगी।
  2. BSP ने उत्तर प्रदेश में 9 और प्रत्याशियों का नाम ऐलान किया।
  3. नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला बारामूला से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
  4. गुजरात चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए 20 लाख आमंत्रण पत्र भेजेगा।
  5. मणिपुर में विस्थापित लोगों के लिए 29 स्पेशल पोलिंग स्टेशन बनाए गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. IPL-2024: दिल्ली की लखनऊ पर पहली जीत, LSG को 6 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL-2024 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली पर लखनऊ की पहली जीत है। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड इकाना स्टेडियम में 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली ने 168 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह दिल्ली की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है, जबकि लखनऊ लगातार तीन जीत के बाद हारी है।

मैच के हाईलाइटस: DC की ओर से डेब्यू कर रहे जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 35 बॉल पर 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रनों का योगदान दिया। रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले। LSG से आयुष बडोनी ने 31 बॉल पर नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 8वें विकेट के लिए अरशद खान के साथ 73 रन भी जोड़े। कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खलील अहमद को 2 विकेट मिले।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. भारत में रोड शो कराएगा मालदीव, 2023 की तुलना में यहां 3 महीने में 34% टूरिस्ट घटे

जनवरी में मालदीव के मिनिस्टर्स ने PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारत में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ था। मालदीव की GDP में टूरिज्म सेक्टर का 2/3 से ज्यादा का योगदान है।

जनवरी में मालदीव के मिनिस्टर्स ने PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारत में हैशटैग BoycottMaldives ट्रेंड हुआ था। मालदीव की GDP में टूरिज्म सेक्टर का 2/3 से ज्यादा का योगदान है।

मालदीव भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए भारत के कई शहरों में रोड शो कराएगा। हालांकि, रोड शो किन शहरों में और कब कराए जाएंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जनवरी 2024 के बाद से मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या बहुत कम हुई है। मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2023 में 56 हजार से ज्यादा भारतीय मालदीव पहुंचे थे। वहीं, इस साल जनवरी से 10 अप्रैल तक सिर्फ 37 हजार भारतीय मालदीव गए। यानी आंकड़ों में 34% गिरावट हुई है।

2023 में पर्यटकों की लिस्ट में भारत टॉप पर था: 2023 में सबसे ज्यादा 2 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे। वहीं, इस साल भारत छठें नंबर पर आ गया है। मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने पर्यटकों का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक मालदीव में 10 अप्रैल तक 6,63,269 टूरिस्ट आए। इनमें भारतीयों की संख्या 37,417 है। सबसे ज्यादा चीन के 71,995 लोग हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: CBI को के.कविता की 15 अप्रैल तक रिमांड मिली: शराब नीति केस में कल तिहाड़ से गिरफ्तारी हुई थी; केजरीवाल भी इसी मामले में जेल में (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए नई याचिका दायर की: कहा- लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहता हूं; कोर्ट ने CBI-ED से जवाब मांगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बिजनेस: मार्च में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.85% हुई: यह 10 महीने में सबसे कम, वजह- खाने-पीने के चीजों की कीमतें घटीं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट- 2 आरोपी बंगाल से गिरफ्तार: दोनों ISIS मॉड्यूल का हिस्सा; ममता बोलीं- हमारे कारण बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी गिरफ्तार हुए (पढ़ें पूरी खबर)
  5. स्पोर्ट्स: मैरी कॉम ने शेफ-डी-मिशन पद से इस्तीफा दिया: व्यक्तिगत कारणों के चलते लिया फैसला, IOA अध्यक्ष ने कहा- रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द होगी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: कनाडा ने अपने डिप्लोमैटिक मिशन्स से भारतीय स्टाफ हटाया: कहा- भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स हटाए थे, इसलिए लिया फैसला (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: साइबर क्राइम की रैंकिंग, भारत 10वें पायदान पर: टॉप पर रूस, तीसरे पर चीन; फ्रॉड-क्रेडिट कार्ड डेटा चोरी के मामलों के आधार पर लिस्ट बनी (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

जापान के शख्स ने 8,940 पुलअप्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

जापान के एक शख्स ने 24 घंटे में 8,940 पुलअप्स करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। केंटा अडाची नाम के इस शख्स के हाथ भी छिल गए, लेकिन वह रुके नहीं। इससे पहले सबसे ज्यादा पुलअप्स का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के गैरी लॉयड के नाम था, जिन्होंने 8,600 पुलअप्स किए थे। केंटा ने 2022 में लगातार 651 पुलअप्स का रिकॉर्ड भी बनाया था, लेकिन 2023 में गैरी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. मोदी का फैसला-5: 14 महीने बाद कृषि कानून वापस लिया; PM को इंटरनल रिपोर्ट मिली- ‘फौज में नाराजगी, दंगे की साजिश, जल्द एक्शन लीजिए’
  2. हवा का रुख: जहां मोदी ने रोड-शो किया, उस सीट पर कांग्रेस मजबूत; जयपुर शहर में भाजपा दिखा रही ताकत, भरतपुर में जाट आरक्षण आंदोलन निर्णायक
  3. हवा का रुख: एमपी में पहले चरण की 6 सीटों के हाल; जबलपुर-शहडोल में भाजपा सेफ जोन में, मंडला में केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के सामने बड़ी चुनौती
  4. फिल्म के लिए 28 दिन में 18 किलो वजन घटाया: वीर सावरकर के लिए बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी, कभी ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाते थे रणदीप
  5. सेहतनामा- रोज एक चम्मच सिरके से डायबिटीज, बीपी कंट्रोल: सुधरती दिल की सेहत, वजन कम करके आपको जवां भी बनाता
  6. जरूरत की खबर- बार-बार KYC अपडेट के झंझट से मुक्ति: जानिए क्या है यूनिफॉर्म KYC, कैसे करवा सकते हैं, कब से होगा लागू

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…