राकेश टिकैत बोले- देश में अब नागपुरिया और भारतीय हिंदू: BJP और RSS ने हिंदुओं को दो कैटेगरी में बांटा; भगवान राम आस्था का विषय

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार (16 अप्रैल) को कहा कि भारत में दो तरह के हिंदू हैं- नागपुरिया और भारतीय हिंदू। BJP और RSS ने देश के हिंदुओं को दो कैटेगरी में बांट दिया है। भगवान राम भारतीयों के लिए आस्था का विषय हैं। उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

PTI से बातचीत में टिकैट ने कहा, ”RSS और BJP मिलकर गांवों में मंदिरों पर कब्जा कर लेंगे। राम हमारे दिलों में हैं। गांवों में लोगों से ज्यादा राम का नाम कोई नहीं लेता। जब वे एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं तो वे अब भी राम-राम कहते हैं, नमस्ते और प्रणाम नहीं कहते हैं।”

RSS और बीजेपी राम को राजनीति से क्यों जोड़ रहे हैं? कोई हिंदू जो BJP का सर्पोट नहीं करता तो क्या वो राम मंदिर नहीं जा सकता। केवल बीजेपी का सपोर्ट करने वाले ही जा सकते हैं।

क्या हिंदू होने का प्रमाणपत्र नागपुर से आएगा?
राकेश टिकैट ने कहा कि RSS का हेडक्वार्टर महाराष्ट्र के नागपुर में है। मुझे अफसोस है कि कुछ किसान नागपुरिया हिंदू बन रहे हैं। देश में अब दो तरह के हिंदू हो गए हैं। लोगों को सोचना चाहिए कि वे नागपुरिया हिंदू हैं या भारतीय हिंदू। क्या हिंदू होने का प्रमाणपत्र नागपुर से आएगा?

BJP ‘एक दिन, एक सीट’ का नारा लेकर आएगी
बीजेपी के लोकसभा चुनाव में 370 सीटें और NDA के 400 सीट जीतने के दावे पर टिकैट ने कहा कि भाजपा 365 सीटें जीतने के लिए ‘एक दिन, एक सीट’ का नया नारा लेकर आ सकती है। 370 सीटों का लक्ष्य आर्टिकल 370 से जुड़ा हुआ है। भाजपा यह भी दिखाना चाहती है कि वे अपने सहयोगियों से अधिक सीटें जीत सकते हैं। क्या यह मैच फिक्सिंग जैसा नहीं है?”

चुनाव पर खर्च करने की जरूरत ही नहीं
बीजेपी को 400 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है तो चुनाव की जरूरत क्या है। सरकार बदलने के लिए एक नीति लाएं, चुनाव पर इतना खर्च करने की जरूरत क्या है। लोग बीजेपी का विरोध कर रहे हैं। कोई उनकी बैठकों में नहीं जाता और वे 400 पार करने की बात कर रहे हैं।

बीजेपी को ये सीटें कहां से मिल रही हैं। क्या ऐसा नहीं लगता कि कुछ हेरफेर हुआ है। बीजेपी दावा करती है कि विपक्षी दल EVM से छेड़छाड़ के झूठे आरोप उन पर लगाती है। इसका कारण यह है कि बीजेपी की अपनी हार का पता है।

यह खबर भी पढे़ं…
BJP के वादों का स्टेटस, पार्ट-1: राजनीतिक एजेंडे और हिंदुत्व से जुड़े 54% वादे पूरे; भ्रष्टाचार रोकने और गंगा सफाई जैसे वादे अधूरे

024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणा पत्र का टाइटल है- भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी। इसे लॉन्च करते हुए PM मोदी ने कहा, ‘पूरे देश को BJP के घोषणापत्र का इंतजार रहता है। इसकी बड़ी वजह ये है कि BJP ने हर गारंटी को पूरा किया है।’

साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने ‘संकल्प पत्र’ नाम से 50 पेज का घोषणापत्र जारी किया था। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण, अर्थव्यवस्था, महिलाओं के सशक्तीकरण, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और कृषि जैसे मुद्दों से जुड़े 85 प्रमुख वादे किए गए थे। पूरी खबर पढ़ें

बिहार में PM बोले- इंडी वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे:हम हटाने में लगे हैं, इन पर अगले 5 साल और कड़ाई होगी

PM नरेंद्र मोदी बिहार में आज 3 घंटे रहे। उन्होंने गया और पूर्णिया में जनसभा की। पीएम ने संविधान, भ्रष्टाचार, राम मंदिर और आतंकवाद पर इंडी गठबंधन को घेरा। उन्होंने पूर्णिया में कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं। जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं। हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं।​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…