राजस्थान के CM कैबिनेट संग अयोध्या में: रामलला का आशीर्वाद लेंगे; माहेश्वरी समाज की 100 करोड़ की धर्मशाला की नींव रखेंगे – Ayodhya News

अयोध्या6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा और उनकी कैबिनेट का स्वागत किया गया। - Dainik Bhaskar

अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CM भजनलाल शर्मा और उनकी कैबिनेट का स्वागत किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा अयोध्या पहुंचे हैं। राजस्थान के CM के साथ उनकी कैबिनेट सहित 133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या पहुंचा है। ये सभी अयोध्या के दशरथ कुंड पर 100 करोड़ से बनने वाली माहेश्वरी समाज की धर्मशाला के भूमि पूजन समारोह में पहुंचे हैं। इसके बाद दोपहर में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।