राजस्थान चुनाव से पहले बाहर आया राम रहीम: पंजाब-हिमाचल विधानसभा और हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले भी आ चुका; UP डेरे में पहुंचा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Ram Rahim Parole Update; Sunariya Jail Convoy To Baghpat Ashram Of Uttar Pradesh, Rajasthan Assembly Election 2023

रोहतकएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम का काफिला बागपत के बरनावा डेरे में पहुंच गया है। रोहतक जेल से बाहर आते वक्त उसकी शिष्या हनीप्रीत उसे रिसीव करने के लिए पहुंची थी। जहां से 4 गाड़ियों की सिक्योरिटी के काफिले के साथ वह आगे रवाना हुआ। - Dainik Bhaskar

रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम का काफिला बागपत के बरनावा डेरे में पहुंच गया है। रोहतक जेल से बाहर आते वक्त उसकी शिष्या हनीप्रीत उसे रिसीव करने के लिए पहुंची थी। जहां से 4 गाड़ियों की सिक्योरिटी के काफिले के साथ वह आगे रवाना हुआ।

साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल के 2 केसों में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। जेल से बाहर आते ही हनीप्रीत उसे रिसीव करने पहुंची। जिसके बाद वह 6 गाड़ियों के काफिले के साथ उत्तर प्रदेश (UP) रवाना हुआ। जिसके कुछ घंटे बाद वह बागपत जिले में स्थित बरनावा डेरे में पहुंच गया।

राम रहीम की फरलो को राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव से