राहुल की वायनाड रैली से मुस्लिम लीग के झंडे गायब: पिनाराई विजयन बोले- कांग्रेस में हिम्मत नहीं; स्मृति ने कहा- राहुल शर्मिंदा

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Wayanad Rally Controversy; Smriti Irani Pinarayi Vijayan | Muslim League Flags

तिरुवनंतपुरम13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बुधवार को राहुल ने वायनाड में करीब एक घंटे के रोड शो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। - Dainik Bhaskar

बुधवार को राहुल ने वायनाड में करीब एक घंटे के रोड शो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

केरल के वायनाड में बुधवार (3 अप्रैल) को नामाकंन भरने से पहले राहुल गांधी ने रोड शो किया था। इस रैली में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के झंडे के नजर नहीं आए। रैली में शामिल लोग सिर्फ तिरंगा लेकर चले। इसे लेकर लेफ्ट और भाजपा दोनों ही कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

लेफ्ट नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत नहीं है कि वह मुस्लिम लीग के झंडे सबके सामने लहरा सके। कांग्रेस इस स्तर तक गिर चुकी हे कि वह अब सांप्रदायिक ताकतों से डरने लगी है। कांग्रेस को मुस्लिम लीग के वोट तो चाहिए पर उनके झंडे को अहमियत नहीं देना चाहती हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल के रोड शो में मुस्लिम लीग के झंडे छुपा के रखे गए थे। इससे ये साफ होता है कि या तो राहुल मुस्लिम लीग का सपोर्ट पाने से शर्मिंदा हैं या उन्हें इस बात की चिंता है कि जब वे उत्तर भारत का दौरा करेंगे और मंदिर जाएंगे, तो मुस्लिम लीग के साथ अपना रिश्ता नहीं छिपा सकेंगे।

वायनाड से भाजपा कैंडिडेट के सुरेंद्रन ने आज (4 अप्रैल) रोड शो किया। इसमें स्मृति ईरानी शामिल रहीं।

वायनाड से भाजपा कैंडिडेट के सुरेंद्रन ने आज (4 अप्रैल) रोड शो किया। इसमें स्मृति ईरानी शामिल रहीं।

स्मृति बोलीं- कांग्रेस ने PFI की राजनीतिक शाखा का सपोर्ट लिया
स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे इस बात की भी हैरानी है कि कांग्रेस बैन किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के राजनीतिक दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के समर्थन को स्वीकार कर रही है। ऐसा करके राहुल गांधी ने नामांकन भरते समय ली गई संविधन की शपथ का उल्लंघन किया है।

2019 में भी हुई थी ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी
2019 में भी वायनाड में मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर एक विवाद हुआ था। तब मुस्लिम लीग के झंडों को भाजपा ने पाकिस्तानी झंडा करार दिया था। भाजपा ने राहुल के खिलाफ एक कैंपेन शुरू किया था कि पाकिस्तानी झंडे लेकर चलने वाले जिहादियों के साथ राहुल की करीबी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा काफी हद तक पाकिस्तानी झंडे जैसा दिखता है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा काफी हद तक पाकिस्तानी झंडे जैसा दिखता है।

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को मिले थे 7 लाख से ज्यादा वोट
साल 2019 में वायनाड में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.64 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी की जारी 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में राहुल का नाम था। वे वायनाड से उम्मीदवार हैं, लेकिन अमेठी से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

संजय निरुपम बोले- कांग्रेस में 5 पावर सेंटर:कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा; मुझे निकाला नहीं खुद ही निकला

कांग्रेस से निष्कासित हुए पूर्व सासंद संजय निरुपम ने गुरुवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच अलग-अलग पावर सेंटर हैं। सोनिया, राहुल, बहनजी, नए अध्यक्ष खड़गे और वेणुगोपाल। कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा चल रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कांग्रेस प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ BJP में शामिल:इस्तीफे में लिखा- पार्टी गलत दिशा में बढ़ रही, सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया था। गौरव ने खड़गे से कहा था कि वे न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसी वजह से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…