राहुल गांधी आज वायनाड से चुनावी अभियान शुरू करेंगे: रोड शो निकालेंगे, नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं; कांग्रेस के घर-घर गारंटी अभियान की भी शुरुआत

वायनाड3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ये तस्वीर 11 अप्रैल 2023 का है। सांसदी जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी वायनाड पहुंचे थे। उन्होंने कलपेट्टा में रोड शो निकाला था। - Dainik Bhaskar

ये तस्वीर 11 अप्रैल 2023 का है। सांसदी जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी वायनाड पहुंचे थे। उन्होंने कलपेट्टा में रोड शो निकाला था।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे हैं। बुधवार (2 अप्रैल) को वे यहां पहुंचेंगे और कलपेट्टा में रोड शो निकालेंगे। राहुल आज ही लोकसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन भी फाइल कर सकते हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस आज से पार्टी की ‘पांच न्याय पचीस गारंटी’ को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘घर-घर गारंटी’ अभियान शुरू करने जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12 बजे नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं, राहुल गांधी कल ही वायनाड में इसकी शुरुआत करेंगे। पार्टी की प्लानिंग है कि कम से कम 8 करोड़ घरों में गारंटी के कार्ड पहुंचाए जाएं।

तस्वीर राहुल गांधी के अप्रैल 2023 में वायनाड दौरे की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने यहां से 4.31 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

तस्वीर राहुल गांधी के अप्रैल 2023 में वायनाड दौरे की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने यहां से 4.31 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग, 2019 में चुनाव जीते थे राहुल
लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दूसरे फेज में वायनाड में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस तारीख को 13 राज्यों की कुल 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट यूपी की अमेठी लोकसभा और वायनाड से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें शिकस्त दी थी। हालांकि, राहुल ने वायनाड में जीत हासिल की थी।

राहुल को मिले थे 7 लाख से ज्यादा वोट
साल 2019 में वायनाड में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.64 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी की जारी 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में राहुल का नाम था। वे वायनाड से उम्मीदवार हैं। लेकिन अमेठी से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है।

राहुल गांधी ने कहा था- पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग कर रहे

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार 31 मार्च को I.N.D.I.A. ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली हुई थी। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पहुंचीं थीं।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा था- पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये सरकार (मोदी सरकार) किसी पार्टी के खाते फ्रीज कर देती है, किसी को जेल भेज देती है। इनको लगता है कि डंडे से चला लेंगे। ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का है। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस की 11वीं लिस्ट, 4 राज्यों के 17 उम्मीदवार: अब तक 231 कैंडिडेट्स उतारे

कांग्रेस ने मंगलवार (2 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के लिए 11वीं लिस्ट जारी की। इसमें 4 राज्यों के 17 कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक 231 प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश की कड़पा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वाईएस शर्मिला रेड्डी को टिकट दिया है।

इसके साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। आंध्र प्रदेश की लिस्ट में 114 प्रत्याशियों के नाम हैं और ओडिशा की लिस्ट में 49 उम्मीदवारों के शामिल किए हैं। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 7 फेज में: पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; मणिपुर की एक सीट पर 2 फेज में वोटिंग: नतीजे 4 जून को

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें

राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED-CBI में है: मोदी एक्टर्स की तरह मुखौटा, वे मुझसे डरते हैं; उनकी छाती 56 इंच की नहीं

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में राहुल गांधी ने I.N.D.I.A गठबंधन की जनसभा को संबोधित किया था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन 17 मार्च को मुंबई में हुआ। यहां के शिवाजी पार्क में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा था- राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में है। इसी के दम पर वो नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल करा रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

नरेंद्र मोदी मुखौटा है। जैसे बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस हैं। उनसे कुछ करने को कहा जाता है, वैसे ही मोदी हैं। उनकी 56 इंच की छाती नहीं है, खोखला व्यक्ति है। मैं सिस्टम को अंदर से जानता हूं, इसलिए वो मुझसे डरते हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…