शख्स ने डॉक्टर के गले पर किए 18 वार: CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, बकाया पैसे को लेकर विवाद था; आरोपी की तलाश जारी

नासिक26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नासिक की यह घटना शुक्रवार देर रात की है।डॉक्टर के फेस को ब्लर किया गया है। - Dainik Bhaskar

नासिक की यह घटना शुक्रवार देर रात की है।डॉक्टर के फेस को ब्लर किया गया है।

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की रात एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया।

ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर देता है। फिलहाल डॉक्टर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।

घटना की दो तस्वीरें…

डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

डॉक्टर फोन पर बात कर रहे हैं और आरोपी उनके पास खड़ा हुआ है।

आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

आरोपी अचानक धारदार हथियार निकालकर डॉक्टर पर हमला कर देता है।

जमीन के सौदे को लेकर विवाद था
घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम डॉक्टर कैलास राठी है, जबकि आरोपी का नाम राजेन्द्र मोरे है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को ढूढ़ने में जुटी हुई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच जमीन के सौदे को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलाश से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल गया। कुछ देर बाद मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर धारदार हथियार से कई बार हमला करके भाग गया।

ये खबरें भी पढ़ें …

फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड की गन से गोली मारी

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की 8 फरवरी रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारकर सुसाइड कर लिया। हमलावर की पहचान मॉरिस नरोन्हा के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें …

शिवसेना नेता को गोली मारने वाला BJP विधायक गिरफ्तार: आरोपी ने कहा- हां मैंने उसे गोली मारी, मुझे कोई अफसोस नहीं​​​​​​​

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…