शुभेंदु अधिकारी बोले- वायरल वीडियो में मेरी आवाज मैन्युफैक्चर्ड: ममता ने सिख ऑफिसर को खालिस्तानी कहने का आरोप लगाया था, वीडियो शेयर किया था

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal BJP IPS Officer Viral Video; Suvendu Adhikari | Mamata Banerjee

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ममता बनर्जी के अलावा कई TMC नेताओं ने भी वीडियो शेयर किया था जिसमें भाजपा नेता एक IPS अफसर को खालिस्तानी कह रहे हैं। - Dainik Bhaskar

ममता बनर्जी के अलावा कई TMC नेताओं ने भी वीडियो शेयर किया था जिसमें भाजपा नेता एक IPS अफसर को खालिस्तानी कह रहे हैं।

भाजपा और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार (24 फरवरी) को सिख IPS ऑफिसर जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहने से इनकार कर दिया। शुभेंदु का कहना कि संदेशखाली घटना के वायरल वीडियो में उनकी आवाज और तस्वीर AI से बनाई गई है।

दरअसल, मंगलवार (20 फरवरी) को शुभेंदुअधिकारी और पार्टी नेताओं को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में प्रवेश से रोक दिया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने संदेशखाली जा रहे भाजपा नेताओं का वीडियो शेयर किया था। इसमें भाजपा नेता एक IPS अफसर को खालिस्तानी कहते दिखे थे।

इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सिख समुदाय के साथ मेरी शुभकामनाएं। अगर वे साबित कर पाएं कि मैंने उस ऑफिसर के सामने कुछ भी कहा है तो मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं। वायरल वीडियो में तस्वीर और आवाज मैन्युफैक्चर्ड हैं, मेरा और मेरी पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है।

CM ममता बनर्जी ने ट्वीट किया था वीडियो
ममता बनर्जी ने भाजपा नेता का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो एक IPS अफसर को खालिस्तानी कह रहे हैं। इसके जवाब में अफसर कह रहे हैं- ‘मैंने पगड़ी पहनी है, इसलिए आप ऐसा कह रहे हैं। अगर मैंने पगड़ी नहीं पहनी होती, तो क्या आप मुझे खालिस्तानी कहते? आप पुलिस के बारे में जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मेरे धर्म पर कमेंट्स मत करो।’

यह अफसर बंगाल पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल सुपरिन्टेंडेंट 2016 बैच के IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह हैं।

BJP ने कर्तव्यों का पालन नहीं करने का लगाया था आरोप
वीडियो में IPS जसप्रीत सिंह की जिन लोगों से बहस हो रही है उनमें भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल भी शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि IPS सिंह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे थे। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया है कि भाजपा समर्थकों ने सिंह को खालिस्तानी कहा था। सिंह विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं सुवेंदु अधिकारी ने भी इन आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि संदेशखाली केस से ध्यान भटकाने के लिए TMC यह सब कर रही है। पुलिस अधिकारी समर्थकों को भड़का रहे थे। अगर, TMC को अल्पसंख्यकों की इतनी ही चिंता है, तो उन्हें पहले अपने पार्षद अनन्या बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने ईसाई समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

ये खबरें भी पढ़े…

संदेशखाली पर बंगाल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: कहा- शाहजहां समस्या की जड़, उसे क्यों नहीं पकड़ा

संदेशखाली केस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को बंगाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- शुरुआती तौर पर ये साफ है कि टीएमसी नेता शाहजहां ने लोगों को नुकसान पहुंचाया। जिस शाहजहां पर रेप और जमीन हड़पने के आरोप हैं, ऐसा लगता है कि वो पुलिस की पहुंच से बाहर है।

कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस सिवागननम और जस्टिस हिरन्मय भट्‌टाचार्य की बेंच ने कहा- यह चौंकाने वाला है कि समस्या की जड़ में मौजूद एक आदमी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। अगर उसके खिलाफ हजारों झूठे आरोप हैं, लेकिन इनमें अगर एक भी आरोप सही है तो आपको उसकी जांच करनी चाहिए। आप बेवजह लोगों को परेशान कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े

TMC नेता शेख शाहजहां पर रेप के आरोप, 10 दिन से तनावग्रस्त है संदेशखाली इलाका

बीते 13 दिन से संदेशखाली इलाका तनाव में है। यहां TMC नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिलाओं का कहना है कि शेख शाहजहां जिसे चाहे उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। शाहजहां राशन घोटाले मामले में ED की रेड के बाद से फरार है। शेख पर ED की टीम पर हमले का भी आरोप है।

खबरें और भी हैं…