संविधान-लोकतंत्र और सच को बचाने में मीडिया नाकाम: SC के पूर्व जज कुरियन जोसेफ बोले- अब व्हिसल ब्लोअर ही आखिरी उम्मीद

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कुरियन जोसेफ ने शनिवार (24 फरवरी) को दावा किया कि देश का मीडिया संविधान और लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहा है। साथ ही मीडिया सच दिखाने में नाकाम रहा है।

कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म (CJAR) के दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में पूर्व जज कुरियन ने कहा कि अब व्हिसल ब्लोअर ही आखिरी उम्मीद बचे हैं। कुरियन ने कहा कि डिजिटल स्पेस में सिर्फ एक-दो प्राइवेट मीडिया संस्थान ही है, जो सच दिखाते हैं।

कुरियन ने कहा कि लोकतंत्र का पहला पिलर को तो भूल ही जाए। चौथा पिलर सबसे बड़ा फेलियर साबित हुआ है। इसने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। मेरी समझ से व्हिसल ब्लोअर हमारे लोकतंत्र का पांचवा पिलर है।

कुरियन बोले- व्हिसल ब्लोअर भी अब ब्लो नहीं कर रहे
कुरियन ने कहा कि व्हिसल ब्लोअर भी अब ब्लो नहीं कर रहे हैं। लगता है कि कोविड काल के बाद उनके लंग्स में दिक्कत आ गई है। इनके लंग्स खराब होने का ट्रेंड देश के लिए काफी खराब है। उन्होंने आगे कहा कि हमें खड़ा होना होगा। हमें एक दूसरे को सपोर्ट करना होगा। हमें बोलना होगा। हमें अलर्ट होना होगा और हमें देश में बचे चुनिंदा व्हिसल ब्लोअर्स का साथ देना। क्योंकि ये ही हमारी आखिरी उम्मीद है।

कुरियन समलैंगिक विवाह के 100% खिलाफ
​​​​​​​कुरियन अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले मामले को लेकर 2 जून 2023 को कहा था कि एक समलैंगिक जोड़े के बीच संबंध को यूनियन या एसोसिएशन कहा जा सकता है, लेकिन इसे कभी भी विवाह के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। मैं इसके 100% खिलाफ हूं। विवाह मूल रूप से एक पुरुष और एक महिला के बीच का मिलन है। वहीं, समान-लिंग संबंध एक एसोसिएशन हो सकता है।

खबरें और भी हैं…