सहारनपुर में बोले मोदी- कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करते योगी: ​​​​​​​राहुल और अखिलेश पर तंज- 2 लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हो गई – Saharanpur News

सहारनपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

PM मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हो गई है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।

PM ने CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ ‌भी की। उन्होंने कहा कि