सांगली सीट पर शिवसेना UBT और कांग्रेस आमने-सामने: उद्धव ठाकरे की आज यहां रैली; मुंबई में MVA और दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग आज

  • Hindi News
  • National
  • Uddhav Thackeray Vs Sharad Pawar; Maharashtra MVA Lok Sabha Seat Sharing Controversy | Shiv Sena Congress

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सांगली सीट को लेकर शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के विरोध के बावजूद उद्धव ठाकरे आज शाम 6 बजे खुद सांगली जाएंगे और यहां रैली करेंगे।

इधर, सीट बंटवारे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच शरद पवार ने आज मुंबई में महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग बुलाई है। वहीं दिल्ली में भी कांग्रेस इलेक्शन कमेटी शाम को एक बैठक कर रही है। इसमें संभवत: महाराष्ट्र में कैंडिडेट के नाम पर मुहर लग सकती है।

उद्धव ठाकरे इस जनसभा के पहले दिवंगत कांग्रेस नेता वसंत दादा पाटिल के स्मृतिस्थल के दर्शन भी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ठाकरे कोल्हापूर से कांग्रेस के उम्मीदवार शाहू छत्रपति से मुलाकात भी करेंगे।

उद्धव गुट की दलील- कोल्हापुर के बदले सांगली सीट दे कांग्रेस
सांगली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने दावा ठोका है। कांग्रेस इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसंत दादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल को चुनाव लड़वाना चाहती है, लेकिन शिवसेना ने इस सीट से पहलवान चंद्रहार पाटिल को उम्मीदवारी देने का फैसला किया है।

ठाकरे गुट की दलील है कि उन्होंने अपने कोटे की कोल्हापुर की सीट कांग्रेस को दी है, इसलिए इसके बदले में सांगली सीट उन्हें मिलनी चाहिए। हालांकि कांग्रेस उद्धव को ये सीट देने के लिए राजी नहीं है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 17 मार्च को मुंबई मे समापन हुआ। इस मौके पर विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन में I.N.D.I.A गुट के बड़े नेता शामिल हुए। इनमें शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 17 मार्च को मुंबई मे समापन हुआ। इस मौके पर विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन में I.N.D.I.A गुट के बड़े नेता शामिल हुए। इनमें शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।

MVA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की NCP के बीच गठबंधन है। प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) को लेकर अभी भी कुछ फाइनल नहीं है। हालांकि बातचीत अभी भी जारी है।

तीनों दलों में अब तक जो सहमति बनी है उसके मुताबिक, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं।

सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा। सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।