हिमाचल के कुफरी में घोड़ों पर NGT की लगाम: 217 घोड़े चलने के नोटिस पर कारोबारियों में हड़कंप; अभी वहां 700 से ज्यादा

शिमला7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
NGT में याचिका दायर कर दलील दी गई कि कुफरी में घोड़ों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण पर्यावरण और वनस्पति को नुकसान हो रहा है। - Dainik Bhaskar

NGT में याचिका दायर कर दलील दी गई कि कुफरी में घोड़ों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण पर्यावरण और वनस्पति को नुकसान हो रहा है।

शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी के घोड़ा कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के 25 मई और 12 जुलाई के आदेशों की अनुपालना करते हुए वन विभाग ने कुफरी में घोड़ों की संख्या अधिकतम 217 निर्धारित कर दी है। इस बाबत DFO ठियोग ने कुफरी में नोटिस लगा दिया है। इससे घोड़ा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कुफरी में अभी 700 से 1000 घोड़े काम कर रहे हैं। वहां पर अब