हिमाचल के बागी विधायकों पर बरसे CM: सुक्खू का गृहजिले के 2 MLA पर निशाना, बोले- साजिश रचने वाले अब पंचकूला से आगे नहीं आ पा रहे – hamirpur (Himachal) News

हमीरपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खुू। - Dainik Bhaskar

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खुू।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बुधवार को हमीरपुर जिले के दो बागी विधायक राजेंद्र राणा और इंद्र दत्त लखनपाल पर खूब बरसे। हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ​​​​​​ने कहा कि 27 फरवरी की रात दोनों विधायक हमारे साथ खाना खा रहे थे और सुबह पार्टी के खिलाफ मत दे दिया।

CM ने कहा कि जो लोकतंत्र को कमजोर करते हैं, अपने आपको बेच