हिमाचल BJP के 6 नेता बगावत पर उतरे: बागियों के कारण ही 2022 में पार्टी सत्ता से बाहर हुई, उपचुनाव में अपनों को मनाने की चुनौती – Shimla News

शिमला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा के तेवर बागी। केएल ठाकुर की एंट्री पर भावुक हुए राणा। उन्होंने BJP प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस दौरान राणा फूट-फूट कर रोए भी। - Dainik Bhaskar

नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा के तेवर बागी। केएल ठाकुर की एंट्री पर भावुक हुए राणा। उन्होंने BJP प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस दौरान राणा फूट-फूट कर रोए भी।

हिमाचल प्रदेश में BJP ने बेशक, कांग्रेस के 6 बागी और 3 इंडिपेंडेंट MLA को पार्टी में शामिल कर अपना कुनबा बढ़ाया है। मगर सालों से पार्टी में काम कर रहे अपने नेताओं के साथ बड़ा खेल हो गया। इससे कई नेताओं के बगावती सुर हो गए हैं। कई इस्तीफा दे चुके हैं, कुछ ने बागी होकर हर हाल में चुनाव लड़ने का ऐलान कर डाला है। कई नेता अपने समर्थकों से बातचीत करके चुनाव में उतरने की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

कुछ नेता पब्लिक मीटिंग में रोकर भी भाजपा पर धोखा करने का