हिसार में कृषि मेले का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ: जगदीप धनखड़ बोले- भारत विश्व की 5वीं शक्ति, सब किसान, जवान और खिलाड़ियों के बल पर

हिसार6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार कृषि मेले में हाईवा ट्रैक्टर पर चढ़ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - Dainik Bhaskar

हिसार कृषि मेले में हाईवा ट्रैक्टर पर चढ़ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में रविवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 3 दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद थीं।

धनखड़ ने कहा- आज भारत विश्व की 5वीं शक्ति है। यह सब कुछ देश के किसान, जवान और खिलाड़ियों के बल पर है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मैडल जीते हैं। आज हरियाणा का किसान सबसे उन्नत किसान बन गया है। मुझे गर्व है कि हिसार कृषि विश्वविद्यालय का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर है। वह काफी ईमानदार नेता थे। किसानों के दर्द को समझते थे। उनके नाम से बनी यह यूनिवर्सिटी देश का नाम रोशन कर रही है।

इससे पहले धनखड़ से टूरिंग कार से मेले में लगाई गई करीब 200 स्टॉलों का अवलोकन किया। उनके साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद थे। धनखड़ ने मेले में प्रदर्शनी के लिए खड़े नई तकनीक के हाईवा ट्रैक्टर को देखकर उसे चलाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह टूरिंग कार से उतर कर हाईवा ट्रैक्टर पर बैठ गए। वहीं उन्होंने किसानों ने उसके बारे में जानकारी हासिल की।

हिसार मेले मेले में हाईवा ट्रैक्टर पर चढ़ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

हिसार मेले मेले में हाईवा ट्रैक्टर पर चढ़ते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

VC बोले- किसानों द्वारा तैयार 284 किस्म में से 60 पेटेंट हुई
HAU के कुलपति बीएस कंबोज ने कहा कि प्रदेश के किसानों ने फसलों की 284 किस्म विकसित की है। इनमें से 60 किस्म पेटेंट हो चुकी है। इनमें से 20 को पेटेंट को पूरी तरह से स्वीकृति मिली है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यहां का किसान अब उन्नत किसान है। वह खेती के आधुनिक तरीके व किस्म खुद तैयार कर रहा है। बासमती की खेती में भी अब हरियाणा नंबर वन हो गया है। झींगा बीज उत्पादन में प्रदेश नंबर वन हो गया है।

कृषि मेले में पहुंचने पर किसानों का हाथ उठाकर अभिवादन करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

कृषि मेले में पहुंचने पर किसानों का हाथ उठाकर अभिवादन करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।

पशुओं के नंबर पोर्टल पर डलेंगे
HAU के कुलपति बीएस कंबोज ने कहा कि 8 लाख 52 पशुओं का बीमा किया जा चुका है। अब पशुओं के पुलिस वालों के पास नंबर होंगे। उनके नंबर पोर्टल पर डाले जाएंगे। अगर कोई पशु बीमार है या उसे डॉक्टर की जरूरत है तो पोर्टल पर नंबर डायल करते ही डॉक्टरों की टीम पशु मालिक के पास पहुंच जाएगी।

कृषि मेले में लगाई गई विभिन्न तरह के पौधों की स्टॉल।

कृषि मेले में लगाई गई विभिन्न तरह के पौधों की स्टॉल।

गन्नौर में बनाई जा रही देश की सबसे बड़ी गन्ना मंडी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों के लिए सोनीपत के गन्नौर में देश की सबसे बड़ी गन्ना मंडी बनाई जा रही है। यह मंडी लगभग बनकर तैयार हो गई है। हमारे किसान सुलतान सिंह और नरेंद्र सिंह ने झींगा पालन में रिकॉर्ड उत्पादन कर पद्म श्री अवॉर्ड हासिल किया है। भावांतर योजना के तहत किसानों को 830 करोड़ रुपए जा चुके है।

खबरें और भी हैं…