8 साल कोमा में रहे लेफ्टिनेंट कर्नल का अंतिम संस्कार: जालंधर में बेटी ने दी मुखाग्नि; 2015 में साथी को बचाते हुए आतंकियों की गोली लगी थी

जालंधर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट के रामबाग श्मशान-घाट में स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त के अंतिम संस्कार के दौरान रस्में पूरी करता उनका परिवार। - Dainik Bhaskar

जालंधर कैंट के रामबाग श्मशान-घाट में स्व. लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त के अंतिम संस्कार के दौरान रस्में पूरी करता उनका परिवार।

अपने साथियों को बचाते समय दुश्मन की गोली लगने के कारण 8 साल कोमा में रहे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नत्त का मंगलवार को जालंधर में पूरे सैनिक सम्मान के साथ संस्कार कर दिया गया। 8 साल से मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करणबीर सिंह नत्त ने रविवार को आखिरी सांस ली थी। जालंधर कैंट के रामबाग श्मशान-घाट में बड़ी बेटी गुनीत कौर ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

इस दौरान स्व. करणबीर सिंह की पत्नी नवप्रीत कौर और छोटी बेटी