G20 डिनर में ममता के जाने पर सवाल: अधीर रंजन बोले- दीदी एक दिन पहले क्यों गईं, TMC का जवाब- ये क्या दूसरे तय करेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee G20 Dinner Controversy; Adhir Ranjan Choudhury | Narendra Modi

कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर ममता बनर्जी के G20 समिट पर आयोजित डिनर की है। उनके साथ हेमंत सोरेन और बीजेपी नेता नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर ममता बनर्जी के G20 समिट पर आयोजित डिनर की है। उनके साथ हेमंत सोरेन और बीजेपी नेता नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर के बीच G20 समिट का आयोजन हुआ। सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर होस्ट किया।

इसमें विदेशी मेहमानों के अलावा देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इनवाइट किया गया था। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भी डिनर में पहुंचीं।

अब कांग्रेस ममता बनर्जी के डिनर में शामिल होने पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हमने तो डिनर से दूरी बनाई, लेकिन दीदी एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गईं।

G20 समिट डिनर में शामिल हुए 5 गैर बीजेपी मुख्यमंत्री

G20 समिट के पहले दिन डिनर के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के हेमंत सोरेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।

G20 समिट के पहले दिन डिनर के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के हेमंत सोरेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।

G20 समिट डिनर में गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बात करें तो ममता सहित कुल 5 सीएम पहुंचे थे। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए थे।

वहीं, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डिनर में नहीं गए थे।

डिनर के दौरान हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से पीएम मोदी कुछ इस तरह से मिलते नजर आए।

डिनर के दौरान हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से पीएम मोदी कुछ इस तरह से मिलते नजर आए।

अधीर रंजन का सवाल- डिनर में जाने का कोई और कारण तो नहीं
रविवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में पहुंचे अधीर रंजन ने ममता के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या इससे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने पूछा – क्या तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के कार्यक्रम में भाग लेने का कोई अन्य कारण था।

इस पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दें…

ममता ने योगी और शाह के साथ इवेंट में हिस्सा लिया
रंजन ने आगे कहा, जब कई गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शामिल होने से परहेज किया तो दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली चली गईं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक ही कमरे में इस अवसर पर भाग लिया।

मुझे आश्चर्य है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि उन्हें इन नेताओं के साथ डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली आना पड़ा। बता दें ममता बनर्जी शुक्रवार (8 सितंबर) को दिल्ली आ गईं थी, जबकि अगले दिन (9 सितंबर) डिनर पार्टी रखी गई थी।

TMC का पलटवार, CM की विजिट क्या दूसरे तय करेंगे
इस बीच TMC ने अधीर रंजन पर पलटवार करते हुए कहा कि ममता गैर-भाजपा गुट INDIA के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं और कांग्रेस नेता को कुछ प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें ज्ञान देने की आवश्यकता नहीं है।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा कि हर कोई जानता है कि ममता बनर्जी भारत के निर्माणकर्ताओं में से एक हैं और कोई भी उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता।

सेन ने कहा, “चौधरी यह तय नहीं करेंगे कि प्रोटोकॉल के तहत राज्य के मुख्यमंत्री जी20 के डिनर में शामिल होने के लिए कब जाएंगे।”

यह खबर भी पढ़ें…

G20 में साड़ी और सूट में विदेशी मेहमान, 15 PHOTOS: बाइडेन की शेख हसीना के साथ सेल्फी

G20 मीटिंग के पहले दिन शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान कई देशों के मेहमान ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंचे। मॉरीशस के PM प्रविंद जुगनौथ की पत्नी कोबिता और जापान के PM फुमियो किशिदा की पत्नी युको किशिदा साड़ी में दिखीं। पढ़ें पूरी खबर…

G20 डिनर में राजस्थान-छत्तीसगढ़ के CM नहीं आए: एयर रिस्ट्रिक्शन का हवाला दिया था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितंबर को ​​​​​G20 में आए मेहमानों के लिए डिनर होस्ट किया था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया था। वहीं कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी डिनर में शामिल नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…