I.N.D.I.A गठबंधन खत्म हो चुका है: संजय राउत और नाना पटोले के सामने बोले प्रकाश अंबेडकर, सीट शेयरिंग की मीटिंग में आए थे

  • Hindi News
  • National
  • INDIA Alliance Controversy; Prakash Ambedkar | Sanjay Raut Nana Patole Maha Vikas Aghadi

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महा विकास अघाड़ी की बैठक मुंबई के एक होटल में हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद प्रकाश अंबेडकर मीडिया से बात कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

महा विकास अघाड़ी की बैठक मुंबई के एक होटल में हुई। मीटिंग खत्म होने के बाद प्रकाश अंबेडकर मीडिया से बात कर रहे थे।

मुंबई में शुक्रवार को सीट शेयरिंग को लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) की दूसरी मीटिंग हुई। इसमें वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष और डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर भी शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद अंबेडकर होटल से नीचे आए तो उन्होंने मीडिया से कहा कि I.N.D.I.A लगभग खत्म हो चुका है।

प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कोई I.N.D.I.A नहीं है। नीतीश कुमार, AAP, ममता बनर्जी अलग हो गए हैं। बची समाजवादी पार्टी, उसने 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। हालांकि यह माना जा रहा है कि समाजवादी I.N.D.I.A के साथ ही रहेंगे। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का हाल मैं I.N.D.I.A जैसा नहीं होने दूंगा।

अंबेडकर के इस बयान के दौरान शिवसेना उद्धव गुट (UBT) के सांसद संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि बाद में संजय राउत ने मामला संभालते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है, गठबंधन मजबूत है।

बैठक में संजय राउत, नाना पटोले के अलावा VBA की रेखा ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के जयंत पाटिल और जितेंद्र अवहाड भी शामिल थे।

बैठक में संजय राउत, नाना पटोले के अलावा VBA की रेखा ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के जयंत पाटिल और जितेंद्र अवहाड भी शामिल थे।

प्रकाश ने कहा- सीटों के बंटवारे पर चर्चा अगली बार करेंगे
प्रकाश अंबेडकर ने मीटिंग के बारे में बताया कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अगले चरण में चर्चा होगी। पहले फेज की चर्चा में लोएस्ट शेयरिंग प्रोग्राम को लेकर चर्चा की गई है। प्रकाश ने यह भी कहा कि अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय होने के बाद हम सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों के बीच अंबेडकर की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें गठबंधन में शामिल करने के इच्छुक थे, जबकि कांग्रेस और NCP प्रमुख शरद पवार इसके खिलाफ थे। शिवसेना और NCP में फूट ने इन दोनों ही पार्टियों को वंचित बहुजन अघाड़ी को साथ लाने का फैसला करना पड़ा।

संजय राउत बोले- ममता बनर्जी I.N.D.I.A की अगली बैठक बुला सकती हैं
इधर, संजय राउत ने मीटिंग के बाद कहा कि बंगाल CM ममता बनर्जी I.N.D.I.A ब्लॉक की अगली बैठक बुला सकती हैं। ममता ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है लेकिन वह अभी भी गठबंधन का हिस्सा हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक सुरक्षित है। ममता बनर्जी उसकी भी घटक हैं। बंगाल के वह अकेले चुनाव इसलिए लड़ रही हैं, क्योंकि वो बीजेपी को हराने ने सक्षम हैं। दिल्ली ने कांग्रेस और AAP साथ मे लड़ रही है। पंजाब में हम अभी बात कर रहे हैं। कुछ मूवमेंट स्ट्रैटजिक होता है।

वंचित बहुजन अघाड़ी I.N.D.I.A के लिए अहम क्यों…
543 सदस्यीय लोकसभा में उत्तर प्रदेश (80) के बाद महाराष्ट्र दूसरे सबसे ज्यादा सांसद (48) भेजता है। VBA ने पिछला चुनाव असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के साथ गठबंधन में लड़ा था, जिसके इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद में चार बार के शिवसेना विधायक चंद्रकांत खैरे को हराया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी को मिले वोटों ने पूर्व मुख्यमंत्रियों सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण समेत कम से कम आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस-NCP गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया था।

उधर, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के साथ गठबंधन है। विपक्षी गठबंधन में अंबेडकर के प्रवेश से दलित वोटों को अपने पक्ष में एकजुट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें …

महाविकास अघाड़ी की मीटिंग में पहुंचे महाराष्ट्र JDU महासचिव​​​​​​​

बिहार में जनता दल यूनाइटेड ने NDA के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। इधर, मुंबई में महाविकास अघाड़ी की बैठक में महाराष्ट्र जेडीयू महासचिव कपिल पाटिल शामिल हुए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या जेडीयू नेताओं के बीच खटास पैदा हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…