Jharkhand: रांची में ट्रक और बस की टक्कर, फ्लाईओवर के खंभे से भिड़ीं, दो की मौत

Jharkhand Ranchi Accident several dead and injured news and updates

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


झारखंड के रांची में रविवार तड़के भीषण हादसा हुआ। यहां एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां इसके बाद फ्लाईओवर के खंभे से जाकर टकरा गईं 

पुलिस के मुताबिक, बस रांची से चाईबासा जा रही थी। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। इन दोनों की पहचान की जा रही है।