MI कैप्टन हार्दिक पांड्या ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा: भगवान शिव का दूध-दही से अभिषेक किया

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीम की कमान संभालने के बाद से ही वे आलोचनाओं से गुजर रहे हैं। मैचों के दौरान दर्शक लगातार उनको हूट करते हैं।

MI को अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। MI इकलौती टीम है जिसने इस सीजन एक भी मैच नहीं जीता है। इन सबके बीच मुंबई इंडियंस की टीम 5 दिन के ब्रेक पर जामनगर में मौज-मस्ती कर रही है।

टीम 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं…