MP-UP समेत 9 राज्यों में तापमान 41º के पार पहुंचा: गुजरात-महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट; हिमाचल और उत्तराखंड में कल ओले गिरेंगे

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Forecast Update; Madhya Pradesh UP | Mumbai Gujarat Heatwave Alert Uttarakhand

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। (फाइल) - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। (फाइल)

देश में तेज गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आज गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई जिलों में हीटवेव चलेगी। इससे इन राज्यों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

देश के उत्तरी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन राज्यों में कल तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, सिक्किम में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान

18 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरेंगे

  • मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल में धूल भरी आंधी चलेगी। केरल में तेज बारिश होगी।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी में तेज गर्मी के आसार हैं।

19 अप्रैल: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी, 6 राज्यों में धूलभरी आंधी का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओले का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है। इन राज्यों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  • पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार में तेज गर्मी पड़ेगी।

20 अप्रैल: MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में ओले का अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ओले का अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का अनुमान। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू का अलर्ट।

गर्मी के मौसम में ओले-बारिश की वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल से राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ओले का अलर्ट इसलिए है, क्योंकि देश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस कितना स्ट्रॉन्ग होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। एक-दो दिन बाद ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।

फिलहाल नॉर्थ-ईस्ट में जो बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वह पिछले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से किया गया है। एक हफ्ते पहले ईरान-पाकिस्तान की ओर से यह एक्टिव होते हुए उत्तर और मध्य भारत के राज्यों से गुजरा था। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1-2 एक्टिव रहेगा।

मानसून को लेकर 2 अनुमान

1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यों की मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: दो दिन तक बढ़ेगी गर्मी, धार में टेम्प्रेचर 41 डिग्री के पार पहुंचा

ओले-बारिश और आंधी का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। इससे प्रदेश में टेम्प्रेचर फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को उज्जैन, नौगांव, खजुराहो, धार समेत 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 41.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, 2 दिन ऐसी ही गर्मी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 5 जिलों में टेंपरेचर 40 डिग्री के पार, अगले तीन दिन में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना

बारिश थमने के बाद छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। अगले 3 दिनों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, 5 जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान बेमेतरा में 41 डिग्री और दंतेवाड़ा में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 13 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, 18 अप्रैल से प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट

बिहार के सभी जिलों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मी से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। राजधानी पटना समेत बिहार के 13 जिलों का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री के ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, 3 दिन के लिए 21 जिलों में अलर्ट जारी; गरज-चमक के साथ बारिश

हरियाणा के मौसम में 21 अप्रैल तक बदलाव होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने भी दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 अप्रैल से हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…